{"_id":"6ac48d3e0ee885e348071560","slug":"hakim-arrested-in-woman-s-death-case-in-haldwani-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी: महिला की मौत मामले में हकीम को किया गिरफ्तार, मालिश के दौरान गर्दन मोड़ने पर तोड़ दिया था दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी: महिला की मौत मामले में हकीम को किया गिरफ्तार, मालिश के दौरान गर्दन मोड़ने पर तोड़ दिया था दम
Tue, 06 Oct 2026 11:25 AM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: Heera
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:25 AM IST
सार
कालाढूंगी रोड पर दुकान चलाने वाले हकीम नईम पहलवान को पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
कालाढूंगी रोड पर दुकान संचालित करने वाले हकीम नईम पहलवान को पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मूल रूप से पिथौरागढ़ के डीडीहाट और हाल ईको हाउन धानमिल, हल्द्वानी निवासी रामचंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि उसकी 23 वर्षीय पत्नी मीनाक्षी टम्टा गर्दन के दर्द से लंबे समय से परेशान थी।
विज्ञापन
तीन अक्तूबर की सुबह वह अपने दो बच्चों के साथ पत्नी को स्कूटी से लेकर कालाढूंगी रोड स्थित गुरुद्वारा गली में नईम पहलवान के पास आया। आरोप है कि नईम पहलवान ने दर्द को चुटकी में मिटाने का दावा किया। पहलवान ने मीनाक्षी की गर्दन को जोर से दबाकर मालिश करनी शुरू की और तेजी से मरोड़ दिया। पहली बार में ही मीनाक्षी ने पहलवान से तेज मरोड़ने को मना किया लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद भी गर्दन को बलपूर्वक मरोड़ा और वह अचेत हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि मीनाक्षी की जीभ बाहर निकल गई। आनन-फानन में उसे बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपी हकीम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन