सिरौलीकलां में कांग्रेस का क्लीन स्वीप: राशिदा बनीं नगर पालिकाध्यक्ष, निर्दलीय फरीन को 1773 वोटों से हराया
किच्छा से अलग होकर पहली बार नगरपालिका बनी सिरौलीकलां में कांग्रेस ने क्लीन स्वीप किया। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी राशिदा ने निर्दलीय फरीन जहां को 1773 वोटों के अंतर से हराया।
विस्तार
किच्छा से अलग होकर पहली बार नगरपालिका बनी सिरौलीकलां में कांग्रेस ने क्लीन स्वीप किया है। नगर पालिकाध्यक्ष पद पर राशिदा ने जीत दर्ज की। इसके अलावा सभी चार वार्डों में सभासद पदों पर भी कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर निर्दलीय उम्मीदवारों को करारा झटका दिया।
अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी राशिदा ने निर्दलीय प्रत्याशी फरीन जहां को 1773 वोटों के भारी अंतर से हराया। अध्यक्ष पद के लिए चारों वार्डों में मतदान हुआ था। इसमें 9725 वोट पड़े और 580 वोट रद्द हुए। राशिदा को चारों वार्डों में बढ़त मिली है। सबसे बड़ी बढ़त मंडी वार्ड में 788 वोट और इंदिरा नगर वार्ड में 729 वोट की मिली है। 4 बीघा वार्ड में 439 वोट और पंचायत घर वार्ड में सबसे कम 183 वोट की बढ़त रही। चारों वार्डों की इसी लीड ने राशिदा ने एकतरफा जीत दिलाई।
अध्यक्ष पद का गणित
राशिदा (कांग्रेस) - 5434 वोट- विजयी
मंडी वार्ड (1)- 1201 वोट
4 बीघा वार्ड (2)- 1893 वोट
पंचायत घर वार्ड (3)- 1001 वोट
इंदिरा नगर वार्ड (4)- 1339 वोट
फरीन जहां (निर्दलीय) - 3661 वोट
मंडी वार्ड - 413 वोट
4 बीघा वार्ड (2) - 1454 वोट
पंचायत घर वार्ड (3) - 1184 वोट
इंदिरा नगर वार्ड (4)- 610 वोट
नोटा - 50 वोट
रद्द मतपत्र - 580 वोट
सिरौलीकलां में कांग्रेस के चारों वार्ड मेंबर जीते
मंडी वार्ड (1)
सना (कांग्रेस) - 871 वोट - विजयी
मेहनाज (निर्दलीय) - 705 वोट
शबाना बेगम (निर्दलीय) - 15 वोट
4 बीघा वार्ड (2)
फरियाद शाह (कांग्रेस) - 1345 वोट - विजयी
अब्दुल वाहिद (निर्दलीय)- 627 वोट
वाहिद हुसैन (निर्दलीय) - 626 वोट
कैशर अली - 399 वोट
हबीब अहमद - 242 वोट
नेहा - 54 वोट
पंचायत घर वार्ड (3)
रुखसार (कांग्रेस) - 797 वोट - विजयी
रीना (निर्दलीय) - 490 वोट
भजन कौर (निर्दलीय)- 389 वोट
रुबीना अंसारी- 214 वोट
रेशमा - 142 वोट
इंदिरा नगर वार्ड (4)
मोहम्मद शारिक (कांग्रेस) - 874 वोट - विजयी
मो. शाहिद (निर्दलीय) - 323 वोट
जाकिर मलिक - 295 वोट
रेहान मलिक -140
मो. सलमान- 127 वोट