फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress Rajya Sabha MP Chandrakant Damodar Handore issued a warning in the purification case

हल्द्वानी: हंडोरे की चेतावनी, कहा- शुद्धिकरण मामले में नहीं हुई कार्रवाई तो राज्य के बड़े अधिकारी होंगे पेश

Sat, 05 Sep 2026 02:13 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Sat, 05 Sep 2026 02:13 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद चंद्रकांत दामोदर हंडोरे शनिवार को हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और सीओ को तहरीर देकर शुद्धिकरण मामले में कार्रवाई मांगी।

विज्ञापन
Congress Rajya Sabha MP Chandrakant Damodar Handore issued a warning in the purification case
राज्यसभा सांसद चंद्रकांत दामोदर हंडोरे शनिवार को हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैं एससी एसटी पार्लियामेंट्री कमेटी का सदस्य हूं, राहुल गांधी के खिलाफ एससी एसटी एक्ट में जो मामला दर्ज किया गया है अगर वह तुरंत वापस नहीं लिया जाता है तो इस राज्य का कोई भी कितना भी बड़ा अधिकारी हो उन्हें पार्लियामेंट्री कमेटी में जांच के लिए आना होगा। यह चेतावनी शनिवार को हल्द्वानी कोतवाली में पहुंचे कांग्रेस के राज्यसभा सांसद चंद्रकांत दामोदर हंडोरे ने पुलिस को दी। उन्होंने शुद्धिकरण मामले में सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी को तहरीर देते हुए शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग रखी। 

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद ने कहा कि  रामलीला मैदान में कांग्रेस रैली के बाद जो शुद्धिकरण कराया गया वह पुलिस ने गलत नहीं माना लेकिन देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जब छुआछूत के इस अपराध के खिलाफ आवाज उठाई तब उनके खिलाफ पुलिस ने एससी एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली, जो बहुत गलत है। कहा कि सात सितंबर को पूरे राज्य से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता देहरादून पहुंचेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस के सभी दलित सांसद भी बहुत जल्दी राष्ट्रपति से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे। कहा कि कुछ लोग देश मे माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं अगर पुलिस ने अभी भी इस मामले को नहीं संभाला तो स्थितियां बिगड़ेंगी। 
विज्ञापन


बंगलुरू की पुलिस निकली मित्र पुलिस: सुमित
हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश भी इस दौरान ऊत्तराखंड पुलिस पर तंज कसने से पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि ऊत्तराखंड पुलिस भले ही खुद को मित्र पुलिस कहती हो लेकिन मित्र पुलिस का व्यवहार बंगलुरू पुलिस ने किय्या है। कहा कि हल्द्वानी पुलिस इस मामले को विलंबनीय बनाती जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद की तरफ से तहरीर दी गई है, जांच के लिए भेज दिया गया है। जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी। अमित कुमार सैनी, सीओ हल्द्वानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed