फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress is not bothered by the central government Rawa

कांग्रेस से नहीं रावत से परेशान केंद्र सरकार

Mon, 04 Jul 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 04 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
वित्त मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि सीटों को लेकर नेताओं के साथ हिसाब-किताब चलता रहता है। 2017 में कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी। केंद्र सरकार कांग्रेस से नहीं मुख्यमंत्री हरीश रावत से परेशान है।  
विज्ञापन


सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में डा. हृदयेश ने कहा कि नैनीताल की सभी सीटें कांग्रेस जीतेगी। सिंचाई मंत्री यशपाल आर्य के साथ शनिवार को सीटों का हिसाब-किताब हो रहा था। ऊधमसिंह नगर में भी कांग्रेस की सीटें ज्यादा आएंगी। डा. हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री का हर कदम पर साथ दिया। अपेक्षा पूरी न होने पर व्यक्ति आहत होता है।
विज्ञापन


किशोर आहत जरूर हुए हैं मगर मुख्यमंत्री से न मतभेद है न मनभेद। कहा कि बिना संगठन के कोई चुनाव नहीं जीता जा सकता। संगठन की मजबूती ही चुनाव में जीत दिलाती है। कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस से नहीं हरीश रावत से परेशान है। 2017 में हरीश रावत के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भंडारी अभी नहीं बने हैं सदस्य 
हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने टिकटों पर उठ रहे सवालों पर कहा कि अभी इस पर पार्टी ने विचार नहीं किया है। कहा कि भाजपा छोड़ चुके दान सिंह भंडारी अभी कांग्रेस में शामिल नहीं हुए हैं। वह कांग्रेस के सदस्य नहीं है। कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्र में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी आना चाहती थी मगर खराब मौसम के कारण रोक दिया गया। मुख्यमंत्री के साथ बैठकर तय कर लेंगे और शीघ्र दोनों नेता आ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed