{"_id":"586d545d4f1c1ba70915a7b1","slug":"congress-extended-in-pdf-tiff","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस-पीडीएफ में झगड़ा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस-पीडीएफ में झगड़ा बढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Thu, 05 Jan 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस-पीडीएफ में झगड़ा बढ़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं विधानसभा में कांग्रेस और पीडीएफ के बीच का झगड़ा बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को कांग्रेस से दावेदारी कर रहे किरन डालाकोटी और संध्या डालाकोटी ने गोरा पड़ाव में जन आशीष महापंचायत कर पीडीएफ कोटे के मंत्री और लालकुआं के विधायक हरीश चंद्र दुर्गापाल पर निशाना साधा।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित पीडीएफ नेता हरीश दुर्गापाल को किसी भी सूरत में टिकट नहीं देने की मांग पार्टी आलाकमान से की। इस सभा में लगे हाथों बाहरी प्रत्याशी के नाम पर भाजपा को भी निशाने पर लिया गया।
विज्ञापन
गोरापड़ाव (तीन पानी) में आयोजित जन आशीष महापंचायत में किरन डालाकोटी ने कहा कि हरीश दुर्गापाल ने 2012 में कहा था कि यह उनका आखिरी चुनाव है दुर्गापाल इस समय भी टिकट मांग रहे हैं। दुर्गापाल को स्वयं ही इस सीट से किसी युवा को चुनाव लड़ाने की अपील करनी चाहिए।
विज्ञापन
वह स्वयं प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। किरन ने अपनी पत्नी संध्या डालाकोटी को भी दावेदार के रूप मेें पेश किया। सभा में भीतर और बाहरी का मुद्दा उठाकर भाजपा को भी निशाने पर लिया गया।
जन आशीष महापंचायत में ग्राम प्रधान बलजीत सिंह, रमेश नगरकोटी, लक्ष्मीदत्त सनवाल, हेम दुम्का सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए। संचालन भुवन पोखरिया और हरीश पाल ने किया। उधर महापंचायत मेें दावा दस हजार लोगों की भीड़ जुटाने का था मगर पहुंचे हजार भी नहीं। सियासी गलियारों में इस शक्ति प्रदर्शन को कमजोर माना जा रहा है। उम्मीद से कहीं कम लोगों के पहुंचने से आयोजकों की बदहवासी साफ देखी गई।