{"_id":"57a8d9b74f1c1b2a12ee494e","slug":"congress-defeats-to-the-congressman","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ही हराती है कांग्रेसजन को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ही हराती है कांग्रेसजन को
राजीव शुक्ला
Updated Tue, 09 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतभेद, मनभेद और अंतर्द्वंद्व से जूझ रही कांग्रेस में आज लालकुआं, रामनगर और कालाढूंगी विधानसभा के संभावित प्रत्याशियों ने इशारों ही इशारों पर एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा। चुनाव में हार जीत के लिए अपने ही लोगों को कठघरे में खड़ा किया गया।
विज्ञापन
दावेदारी के लिए ताल ठोकने वालों ने सोमवार को यहां हुए लालकुआं, कालाढूंगी, रामनगर विधानसभा के बाजार, बूथ एवं ग्राम कांग्रेस अध्यक्षों के सम्मेलन में जनभावनाओं को ढाल बनाया।
विज्ञापन
कालाढूंगी विधानसभा से कांग्रेस में कई दावेदार है। पिछले दिनों एक दावेदार को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हिदायत दी थी। मुख्यमंत्री की हिदायत के बाद उन्होंने दावेदारी की बात करना बंद कर दी।
विज्ञापन
बावजूद इसके अभी भी दावेदार कम नहीं हैं। कांग्रेस के बड़े नेताओं की मौजूदगी में सीधे कहा गया कि पैराशूट प्रत्याशी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रत्याशी के नाम पर मोहर जनता की मांग के अनुरूप लगनी चाहिए।
लालकुआं विधानसभा में पीडीएफ कोटे से मंत्री और 2012 में कांग्रेस प्रत्याशी के बीच छत्तीस का आंकड़ा है। पीडीएफ कोटे से मंत्री को कांग्रेस में लाने की समय-समय पर बात उठती रही है। ऐसा होने पर कांग्रेस नेता का राजनीतिक भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। लालकुआं में भी टिकट को लेकर सीधा निशाना साधा गया।
रामनगर विधानसभा को लेकर भी खासी गहमागहमी रही। मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार की मौजूदगी ने सियासी पारा और चढ़ा दिया। रामनगर से ब्लाक प्रमुख ने तो वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहे छोटे कार्यकर्ता को टिकट देने की बात कह दी।
साथ कह दिया कि बाहरी प्रत्याशी किसी भी हाल में स्वीकार नहीं होगा। कहा कि पूर्व में सतपाल महाराज, अमृता रावत ने रामनगर पर कब्जा किया और अब दूसरी पार्टी में है। ऐसे में टिकट का फैसला सोच समझकर होना चाहिए। कहा गया कि कांग्रेस ही कांग्रेसजन को हराने में अहम भूमिका निभाती है।