Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Congress and BJP workers came face-to-face in Ramgarh and raised slogans.

Nainital News: रामगढ़ में आमने-सामने आए कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

Thu, 05 Nov 2026 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 05 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Congress and BJP workers came face-to-face in Ramgarh and raised slogans.
भवाली(नैनीताल)। मल्ला रामगढ़ में उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से सरकारी भूमि निजी हाथों में बेचने का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया। नेता उप प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने भाजपा सरकार को पहाड़ विरोधी और सीएम को भ्रष्ट बताया। कांग्रेसी नेता हरीश पनेरू, लाखन सिंह नेगी और राकेश बृजवासी ने कहा कि भाजपा सरकार पहाड़ की संपत्ति को पूंजीपतियों को बेचकर पहाड़ के लोगों को बेरोजगार के साथ पलायन कराने को मजबूर है। इस दौरान पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, नवाब हुसैन, युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज कुमार मोनू, गुंजन रौतेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन का विरोध करते हुए नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस लगातार हार से बौखलाई हुई है और वह झूठे आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन में भूमाफिया, शराब माफिया और हिस्ट्रीशीटर शामिल होकर रामगढ़ का माहौल खराब कर रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच नारेबाजी के चलते पुलिस कर्मियों ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग किया। रामगढ़ में वहां दर्जा राज्यमंत्री देवेंद्र सिंह ढैला, मंडल अध्यक्ष अंकित पांडे, कुंदन चिलवाल, देवेंद्र बिष्ट, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed