फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Conclusion of Uttarayani Kautik in Gaulapar

Nainital News: गौलापार में उत्तरायणी कौतिक का समापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Conclusion of Uttarayani Kautik in Gaulapar
गौलापार (नैनीताल)। सांस्कृतिक एवं सामाजिक मंच गौलापार की ओर से हीरा कुंवर स्कूल में आयोजित दो-दिवसीय ''''उत्तरायणी कौतिक'''' का रंगारंग समापन हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुमित हृदयेश, प्रधानाचार्य निर्मला बिष्ट और करणवीर गंगोला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले के अंतिम दिन विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। स्कूल के छात्रों की ओर से सामाजिक कुरीतियों और परंपराओं पर आधारित नाटक के मंचन को दर्शकों की खूब सराहना मिली। लोकगायक मनोज आर्या ने बेडू पाको आदि गीतों से पूरे पंडाल को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान मुकेश बेलवाल, जिपं सदस्य लीला बिष्ट, अर्जुन बिष्ट, हर्षित बिष्ट आदि रहे।
विज्ञापन


उत्तरायणी कौतिक लागी रौ... पर थिरके ग्रामीण पतलोट (नैनीताल)। धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बबियाड़ के टपुवा में उत्तरायणी कौतिक महोत्सव में लोक कलाकारों ने कुमाऊंनी और गढ़वाली गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। उत्तरायणी कौतिक लागी रौ... गीत पर दर्शक थिरक उठे। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि पहाड़ की संस्कृति को बचाने के लिए स्थानीय लोगों की ओर से इस तरह के महोत्सव आयोजित करना बेहद सराहनीय कदम है। धारी ब्लॉक प्रमुख भावना ने कहा कि इस तरह के आयोजन आने वाली पीढ़ी को हमारी संस्कृति से जोड़े रखेंगे। इस दौरान पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कृपाल मेहता आदि मौजूद रहे। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गलनी के त्रिवेणी संगम खनस्यूं तहसील मैदान में तीन दिवसीय उत्तरायणी कौतिक महोत्सव का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश कैड़ा ने किया। शनिवार को महिलाओं ने कलश यात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया। क्षेत्र के स्थानीय कलाकार योगेश पलड़िया, हिमानी बिष्ट, चूड़ामणि फुलारा ने सुंदर प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक दलों की ओर से झांकियों के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान ग्राम प्रधान गलनी भवानी बर्गली, पूनम आर्या, कविता बोरा, नंदन खनवाल, विनय पलड़िया, दीपक मेहता, घनश्याम सुयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed