फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Complaint of revenue officers and employees in Election Commission of India in nainital

Nainital News: भारत निर्वाचन आयोग में राजस्व अफसरों-कर्मियों की शिकायत, मापदंड अपनाने का आरोप; जांच शुरू

Tue, 19 Mar 2024 10:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Tue, 19 Mar 2024 10:42 AM IST
सार

भीमताल निवासी विकास भारती ने एक शिकायती पत्र भारत निर्वाचन आयोग को भेजा था। इसमें संबंधित एसडीएम प्रमोद कुमार, कानूनगों नंदन सिंह नेगी व पटवार राकेश कठायत पर परिवार पर उत्पीड़न का भी आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
Complaint of revenue officers and employees in Election Commission of India in nainital
भारत निर्वाचन आयोग। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भीमताल निवासी एक व्यक्ति ने एसडीएम नैनीताल समेत दूसरे राजस्व कर्मियों पर मानवाधिकार का हनन, कांग्रेस- भाजपा से जुड़े बिल्डरों को अनुचित लाभ पहुंचाने, सीमांकन में कार्य में दो तरह के मापदंड अपनाने आदि का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र भारत निर्वाचन आयोग को भेजा है। इसके बाद सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड ने सचिव कार्मिक एवं सतर्कता विभाग को पत्र भेजते नियमानुसार कार्रवाई कर कार्यालय को बताने को कहा है।

विज्ञापन


भीमताल निवासी विकास भारती ने एक शिकायती पत्र भारत निर्वाचन आयोग को भेजा था। इसमें संबंधित एसडीएम प्रमोद कुमार, कानूनगों नंदन सिंह नेगी व पटवार राकेश कठायत पर परिवार पर उत्पीड़न का भी आरोप लगाया गया है। साथ ही अधिकारी व कर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: नैनीताल और हरिद्वार के डीएम को अवमानना नोटिस जारी, HC ने चार सप्ताह के भीतर मांगा जवाब; जानें वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की तरफ से भी कदम उठाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना का कहना है कि मामले की जांच एडीएम को सौंपी गई है। पटवारी कानूनगों आदि कमीशन की गाइड लाइंस से अच्छादित नहीं होते हैं। शिकायत के अन्य बिंदु निर्वाचन संबंधी विवाद और अतिक्रमण संबंधी हैं, जिन पर जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed