फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Committee formed to monitor the mental health of children in educational institutions

Nainital News: शैक्षणिक संस्थाओं में बच्चों के मानसिक सेहत की निगरानी के लिए बनी कमेटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Committee formed to monitor the mental health of children in educational institutions
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की निगरानी के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी सभी स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी पर नजर रखेगी।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की जांच के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें सभी शिक्षण संस्थाओं के लिए एक समान मानसिक स्वास्थ्य नीति अपनाना, पर्याप्त काउंसलर नियुक्त करना और कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य पर प्रशिक्षित करना शामिल है। इसी क्रम में डीएम ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में निगरानी कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी जिले के सभी कोचिंग संस्थान, उच्च शिक्षा, इंजीनियरिंग कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थाओं में मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति और मानसिक स्वास्थ्य को कैसे अच्छा बनाए रख सकते हैं, इस संबंध में जारी निर्देशों का पालन करेगी। नियंत्रण समिति के डीएम अध्यक्ष और मुख्य शिक्षा अधिकारी सदस्य सचिव हैं। एसएसपी, सीएमओ, कुलसचिव कुमाऊं विवि, प्रभारी निदेशक उच्च शिक्षा, जिला प्रोबेशन अधिकारी और जिला समाज कल्याण अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। डीएम के आदेश पर कमेटी प्रत्येक तीन महीने में बैठक करेगी।
विज्ञापन


कमेटी शिक्षण संस्थाओं में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की निगरानी करेगी। मानसिक सेहत में सुधार के लिए संबंधित पक्ष के लिए सिफारिश करेगी। इस संबंध में जल्द समिति की महत्वपूर्ण बैठक होनी है जिसमें दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंद राम जायसवाल, मुख्य शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article