{"_id":"69d0161a011b611d540aaf4b","slug":"cng-tempo-burnt-in-kichha-here-fire-near-petrol-pump-caused-panic-kitchha-news-c-242-1-shld1013-139397-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: किच्छा में सीएनजी टेंपो जला, इधर.. पेट्रोल पंप के पास आग लगने से मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: किच्छा में सीएनजी टेंपो जला, इधर.. पेट्रोल पंप के पास आग लगने से मची अफरातफरी
Sat, 04 Apr 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। पुरानी मंडी में शुक्रवार तड़के आग लगने से सीएनजी का टेंपो जलकर नष्ट हो गया। दमकल टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। एक अन्य घटना में बरेली रोड पर झाड़ियों में आग लगने से पास में पेट्रोल पंप होने से अफरातफरी मच गई। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
फायर ब्रिगेड टीम के अनुसार शुक्रवार तड़के चार बजे पुरानी गल्ला मंडी में टेंपो में आग लगने की सूचना मिली। टीम दो वाहनों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। आग से जगदीश कोहली का सीएनजी टेंपो जल गया। जिस स्थान पर टेंपो था वहां की गली संकरी थी। इसलिए वहां वाटर टैंकर नहीं जा पाया। इस कारण मिनी हाईप्रेशर से पंपिंग कर आग बुझाई गई। आग से कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन ऑटो जल गया।
शुक्रवार दोपहर सिरौलीकलां में झाड़ियों में आग लग गई। वहीं पास में पेट्रोल पंप होने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाई। टीम में मदन सिंह, धीरज राणा, दीपक बसेड़ा, भवान सिंह, प्रमोद, संजय सिंह शामिल रहे।