{"_id":"60d7752d8ebc3ebb940f8286","slug":"cm-today-bjp-s-contemplation-camp-will-start-in-kathgodam-in-ramnagar-state-president-madan-kaushik-arrived-cm-tirath-rawat-will-reach-today-and-will-give-development-plans-haldwani-news-hld429126075","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आज काठगोदाम में करोड़ों कीरामनगर में आज से शुरू होगा भाजपा का चिंतन शिविर, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पहुंचे, सीएम तीरथ रावत आज पहुंचेंगे विकास योजनाओं की सौगात देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आज काठगोदाम में करोड़ों कीरामनगर में आज से शुरू होगा भाजपा का चिंतन शिविर, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पहुंचे, सीएम तीरथ रावत आज पहुंचेंगे विकास योजनाओं की सौगात देंगे
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर भाजपा में चिंतन-मनन और चुनावी रणनीति बनाने के लिए रविवार से रामनगर के ढिकुली में भाजपा के दिग्गज जुट रहे हैं। तीन दिन तक चलने वाले इस चिंतन शिविर में चुनाव पर मंत्रणा और प्रदेश सरकार के कामकाज पर चर्चा होगी।
चिंतन शिविर यहां ढिकुली के रिवर व्यू रिजॉर्ट में होगा। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएस संतोष, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, सभी 11 कैबिनेट मंत्री, संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, नैनीताल के सांसद अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, नरेश बंसल आदि मौजूद रहेंगे। चिंतिन शिविर शाम चार बजे के बाद शुरू होगा।
बताया जा रहा है कि हर पांच साल में होने वाले चिंतन शिविर में विधानसभा चुनावों की रणनीति पर विचार विमर्श होगी। रामनगर में पहली बार चिंतन शिविर हो रहा है। राज्य बनने के बाद भाजपा चौथी बार रामनगर के ढिकुली में बड़ी बैठक कर रही है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जब प्रदेश अध्यक्ष हुआ करते थे, तब ढिकुली में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई थी। इसके बाद विधान मंडल दल, प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हो चुकी है।
विज्ञापन
चिंतन शिविर को लेकर कार्यकर्ताओं ने की बैठक
रामनगर के लोनिवि गेस्ट हाउस में शनिवार को चिंतन शिविर को लेकर हुई बैठक जिसमें प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट मौजूद रहे। बैठक में चिंतन शिविर की विभिन्न व्यवस्थाओं, संगठन कार्यों के लिए भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की गई। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत, सांसद प्रतिनिधि नवीन करगेती, नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, मालधन मंडल अध्यक्ष कमल किशोर, ग्रामीण मंडल महामंत्री हेम जोशी आदि मौजूद रहे।
आमडंडा में कार्यकर्ता करेंगे पदाधिकारियों का सम्मान
कार्यक्रम संयोजक मदन जोशी ने बताया कि आमडंडा पर कार्यकर्ता भाजपा पदाधिकारियों का स्वागत करेंगे। इसके लिए विधायक दीवान सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व चेयरमैन भगीरथलाल चौधरी आदि ने आमडंडा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तय हुआ कि आमडंडा पर ही कार्यकर्ता चिंतन शिविर में प्रतिभाग करने वालों का स्वागत करेंगे ताकि ढिकुली में कार्यकर्ताओं की भीड़ न हो।