{"_id":"685db5f637540c58ab002eb7","slug":"clouds-rained-heavily-mountains-bhabar-thirsty-water-haldwani-news-c-337-1-hld1039-123037-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पहाड़ में जमकर बरसे मेघ, भाबर पानी के लिए तरसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पहाड़ में जमकर बरसे मेघ, भाबर पानी के लिए तरसा
Fri, 27 Jun 2025 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। पर्वतीय क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। गौला नदी में सिल्ट आने से जल संस्थान के शीतलाहाट प्लांट की जलापूर्ति ठप हो गई है। इससे काठगोदाम, चांदमारी, नई बस्ती, बद्रीपुरा, ठोकर बस्ती, काॅलटैक्स आदि क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा गया है। जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्र में टैंकरों से पानी बंटवाया।
लगातार बारिश के बाद गौला बैराज का पानी दूषित हो गया है। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से गौला हेड से शीतलाहाट फिल्टर प्लांट की सप्लाई ठप है। हालांकि शीशमहल स्थित फिल्टर प्लांट में पानी की सप्लाई हो रही है।
गौला का जलस्तर 500 क्यूसेक रिकार्ड
बीते दो दिन हुई बारिश के बाद गौला का जलस्तर बढ़ गया है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मनोज तिवारी ने बताया कि बीते बुधवार सुबह जलस्तर 5800 क्यूसेक रिकार्ड किया गया, पानी बढ़ने पर सिंचाई विभाग ने बैराज के गेट खोल दिए। बृहस्पतिवार को जलस्तर 500 क्यूसेक तक जा पहुंचा। बताया कि गौला हेड में रेत जमा होने के कारण जल संस्थान के शीतलाहाट प्लांट की जलापूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
कोट
जब तक पानी साफ नहीं होगा तब तक शीतलाहाट की जलापूर्ति बाधित रहने के आसार हैं। यदि पहाड़ों में बारिश जारी रही तो यह समस्या बनी रहेगी। प्लांट बंद होने से काठगोदाम क्षेत्र के 10,000 उपभोक्ता प्रभावित हैं। पेयजल संकट को देखते हुए टैंकरों से पानी बंटवाया गया। - सतीश बिष्ट, अपर सहायक अभियंता, जल संस्थान, शीशमहल
दिन भर तेज धूप और उमस ने बढ़ाई बेचैनी, मौसम विभाग का बारिश का अलर्ट
हल्द्वानी/नैनीताल। हल्द्वानी में बृहस्पतिवार सुबह से दिनभर तेज धूप रही जिससे उमस से लोग परेशान रहे। इधर, मौसम विभाग की ओर से लगातार बारिश की चेतावनी जारी है। अगले 24 घंटे में बागेश्वर और नैनीताल जिले में कहीं कहीं भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
इसके अलावा चंपावत, पिथौरागढ़ जिले में भी कहीं कहीं भारी बारिश और अन्य जिलों में बारिश के तीव्र दौर की संभावना जताई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम 21.1 और न्यूनतम 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आपदा प्रबंधन विभाग नैनीताल के अनुसार एक जून से अब तक जिले में 140.9 मिली मीटर बारिश हो चुकी है।
इधर, नैनीताल में मौसम का मिजाज दिन भर बदलता रहा। सुबह दस बजे बाद धूप निकल आई। दोपहर व उसके बाद मौसम ठीक रहा, लेकिन दो बजे बाद बारिश होने लगी। शाम तीन बजे बाद फिर मौसम सामान्य हो गया। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा।