{"_id":"604d1b948ebc3eda4d71aafd","slug":"clothes-show-room-caught-fire-haldwani-news-hld4181001115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े के शो रूम में आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े के शो रूम में आग लगी
विज्ञापन
हल्द्वानी। तिकोनिया में कपड़े के बंद शो रूम में शनिवार की सुबह आग लग गई। आग से लाखों के कपड़े जल गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निशमन के जवानों ने करीब दो घंटे में आग को काबू पा लिया। इस कारण आग अन्य दुकानों में आग फैल नहीं सकी।
नैनीताल रोड तिकोनिया में मुफ्ती नामक कपड़े का शो रूम है। साप्ताहिक अवकाश होने के कारण शो रूम बंद था। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे शो रूम से लोगों ने धुआं उठता देख लिया। सूचना मिलते ही भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी और अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल आवास विकास कालोनी निवासी शो रूम के मैनेजर सचिन सागर को बुलाया। शो रूम का ताला खोलते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने आग बुझाने के लिए मोर्चा संभाल लिया। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद फायर ब्रिगेड ने आग को काबू में कर लिया लेकिन दुकान में रखे ब्रांडेड कपड़े, एयर कंडीशनर, कंप्यूटर सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। मैनेजर का कहना था कि दुकान में करीब 45 लाख का माल भरा था। आग से नुकसान का आकलन फिलहाल करना मुश्किल है।
तीन महीने पहले भी लगी थी शो रूम में आग
हल्द्वानी। नैनीताल रोड टेढ़ी पुलिया स्थित ब्लैक बेरी के शो रूम में छह दिसंबर 2020 को आग लगी थी। आग से शो रूम में लाखों के कपड़े जलकर नष्ट हो गए थे। आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना गया था।