फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Closeness with Mukesh Bora affected the political career of two leaders in haldwani

Mukesh Bora arrested: बोरा से करीबी और रिश्तेदारी इन दो नेताओं के राजनीतिक कॅरिअर पर पड़ी भारी, जानिए नाम?

Thu, 26 Sep 2024 09:49 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 26 Sep 2024 09:49 AM IST
सार

मुकेश बोरा से करीबी और रिश्तेदारी जिले के दो नेताओं के राजनीतिक कॅरिअर पर भारी पड़ गई।

विज्ञापन
Closeness with Mukesh Bora affected the political career of two leaders in haldwani
दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

मुकेश बोरा से करीबी और रिश्तेदारी जिले के दो नेताओं के राजनीतिक कॅरिअर पर भारी पड़ गई। दुष्कर्म के आरोपी का भागने में साथ देना, दोनों की राजनीतिक छवि को कितना नुकसान पहुंचाएगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन भाजपा की ब्लॉक प्रमुख और कांग्रेस से निवर्तमान चेयरमैन के खिलाफ विपक्षियों को बैठे बिठाए चुनावी मुद्दा जरूर मिल गया है।

धारी ब्लॉक प्रमुख आशा रानी, परिवहन कर अधिकारी नंदन आर्या, प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र परिहार, भीमताल के निवर्तमान चेयरमैन देवेंद्र चनौतिया पर मुकेश बोरा के भागने में सहयोग करने पर धारा 212 आईपीसी (249 बीएनएस) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दुष्कर्म के आरोपी का साथ देने के मामले में आरोप लगने के बाद कांग्रेस से जुड़े देवेंद्र चनौतिया और भाजपा से जुड़ीं आशा रानी की मुश्किलें बढ़ना तय हैं, क्योंकि दिसंबर में पंचायत चुनाव प्रस्तावित है।

विज्ञापन

वर्तमान परिस्थितियों के बाद बड़ा सवाल है कि भाजपा-कांग्रेस इनके साथ खड़ीं रहेंगी या पल्ला झाड़ लेंगी। जनता भी अपने नेताओं के साथ पुराने विश्वास के साथ खड़ी रहेगी या दोनों को नई जमीन तलाशने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा, इसका जवाब भी समय के गर्भ में छिपा हुआ है। बताया जा रहा कि दोनों दोबारा अपने-अपने क्षेत्रों से दावेदारी पेश कर रहे थे, अब केस दर्ज होने के बाद राजनीतिक समीकरण बदलने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital News: कक्षा एक में उम्र सीमा संबंधी नियम के कारण आरटीई की 1842 सीटें रह गईं खाली

बताया जाता है कि मुकेश बोरा भीमताल के निवर्तमान चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया की रिश्तेदारी में आता है। इसके कारण देवेंद्र की मुकेश से नजदीकियां थीं। वहीं, दुग्ध संघ अध्यक्ष होने के चलते मुकेश की अपने क्षेत्र में अच्छी पैठ थी। इसी पैठ के चलते मुकेश और आशा राजनीतिक कार्यक्रमों में साथ दिखाई देते थे। मुकेश बोरा के गिरफ्तार होने के बाद से भाजपा और कांग्रेस में दोनों नेताओं के कॅरिअर को लेकर तमाम चर्चाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed