{"_id":"68a21cbeb3f31196010557ec","slug":"classes-will-be-conducted-in-mbpg-college-from-today-haldwani-news-c-337-1-ha11010-124656-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एमबीपीजी कॉलेज में आज से कक्षाओं का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एमबीपीजी कॉलेज में आज से कक्षाओं का संचालन
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूरी होने के बाद आज से कक्षाओं का संचालन होगा। अब तक 4165 एडमिशन हो चुके हैं और निर्धारित सीटों के सापेक्ष 1900 से अधिक सीटें खाली हैं। पढ़ाई के बीच कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया जारी रहेगी।
17 जुलाई से शुरू हुई दाखिले की प्रक्रिया के बाद से अब तक बीए में 2546, बीकॉम में 743, बीएससी गणित में 428 और बीएससी बायो में 448 एडमिशन हुए हैं। सोमवार से नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षण कार्य होंगे। स्नातक के विद्यार्थी पहली बार सात विषय पढ़ेंगे। इनमें रोजगारपरक कौशल विकास पाठ्यक्रम भी शामिल हैं।
-- -
स्नातक पहले सेमेस्टर में दाखिले की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। सोमवार से नियमित तौर पर कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य होगा। इसके लिए सभी प्राध्यापकों को निर्देशित किया गया है। पहले दिन इंडक्स मीटिंग का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें छात्रों को उनके पाठ्यक्रम से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। - डॉ. एनएस बनकोटी, प्राचार्य