फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CJP protest impacts tourism in Nainital; tourist numbers drop over the weekend.

Nainital News: सीजेपी प्रोटेस्ट का नैनीताल के पर्यटन पर दिखा असर, सप्ताहांत पर घटे पर्यटक

Sun, 11 Oct 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 11 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
CJP protest impacts tourism in Nainital; tourist numbers drop over the weekend.
नैनीताल। सप्ताहांत पर दिल्ली में हुए सीजेपी प्रोटेस्ट का असर नैनीताल के पर्यटन कारोबार पर भी दिखाई दिया। आमतौर पर वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार रहने वाले शहर में इस बार पर्यटकों की संख्या में गिरावट नजर आई। खासतौर पर दिल्ली की गाड़ियां सड़कों पर कम नजर आईं। वहीं, यातायात व्यवस्था को लेकर बीते दिनों कुमाऊं आयुक्त की बैठक के बाद पुलिस भी सतर्क नजर आई। इसके चलते सप्ताहांत पर शहर में कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनी और पर्यटकों व स्थानीय लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने कैंची धाम रूट पर भारी वाहनों की आवाजाही रोकी। टैक्सी और रेंटल बाइक को काठगोदाम में ही रोकने की व्यवस्था की गई। वहीं, भीमताल और भवाली से शटल सेवा लगातार संचालित की गई। पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए रूसी-1 और रूसी-2 से भी कुछ समय के लिए शटल सेवा चलाई गई।
विज्ञापन

पुलिस की इन व्यवस्थाओं के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात सामान्य बना रहा। बीते दिनों कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने वीकेंड पर यातायात नियंत्रण के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती। वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने और शटल सेवा के संचालन से शहर में जाम की समस्या नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंची धाम रूट पर भारी वाहनों को रोका गया। भीमताल और भवाली से शटल सेवा लगातार संचालित हुई, जबकि रूसी-1 और रूसी-2 से भी कुछ समय के लिए शटल सेवा चलाई गई। इससे शहर में जाम की स्थिति नहीं बनी। शनिवार को काठगोदाम से ट्रैफिक फ्लो भी कम ही रहा। - डाॅ. जगदीश चंद्र, एसपी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed