फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   City Magistrate dispatched 14 buses and sent more than 600 passengers.

Nainital News: सिटी मजिस्ट्रेट ने 14 बसों को रवाना कर 600 से अधिक यात्रियों को भेजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
City Magistrate dispatched 14 buses and sent more than 600 passengers.
हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट और एआरटीओ ने वाहन चालकों की हड़ताल को लेकर रोडवेज प्रशासन के अलावा अन्य यूनियनों के पदाधिकारियों से वार्ता की। वार्ता के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने रोडवेज स्टेशन से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अलग-अलग रूटों पर 14 बसों को रवाना किया। इस दौरान लगभग 600 से अधिक यात्रियों को हल्द्वानी से अलग-अलग स्थानों के लिए भेजा गया। इसके अलावा 250 यात्रियों की नैनीताल जाने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर डीएम के निर्देश पर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने व कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है। मंगलवार को वाहन चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने हल्द्वानी रोडवेज प्रशासन व काठगोदाम रोडवेज प्रशासन से वार्ता कर रोडवेज स्टेशन में फंसे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए। वार्ता के बाद प्रशासन के अधिकारियों ने दिल्ली समेत कई पर्वतीय जिलों के लिए जाने वाले यात्रियों को भेजा। उन्होंने विभिन्न संगठनों की ओर से रुद्रपुर में रोकी गई बसों के लिए रोडवेज के अधिकारियों से वार्ता की और टैक्सी यूनियन से अपील की कि आवश्यक सेवाओं और फंसे हुए यात्रियों को ले जा रहे वाहनों को परेशान न करें। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट ने मंडी में पहुंचकर ट्रांसपोर्टरों से वार्ता कर जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति को सुचारू रूप से बनाए रखने को कहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed