फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Circulation path by volunteers

स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन 

Mon, 11 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
ब्यूरो/ हल्द्वानी Updated Mon, 11 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Circulation path by volunteers
आरएसएस पथसंचलन - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। आरएसएस के पथ संचलन में सैकड़ों स्वयं सेवकों ने प्रतिभाग किया। स्वयं सेवकों का जगह-जगह फूलों से स्वागत हुआ। इससे पूर्व संघ के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख ने संघ संस्थापक डा. हेडगेवार के योगदान और जीवनी पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


बरेली रोड स्थित लक्ष्मी शिशु मंदिर स्कूल में सुबह नौ बजे से स्वयं सेवक एकत्र होने लगे। स्कूल में साढ़े सौ स्वयं सेवकों को क्षेत्र प्रचारक प्रमुख किशन ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिंदू नव संवत्सर दुनिया में वास्तविक और वैज्ञानिक तौर पर नए साल की शुरुआत है। उन्होंने भारतीय संस्कृति और परंपरा पर प्रकाश डालाकर हिंदू मान्यताओं का वैज्ञानिक विश्लेषण कर जानकारी दी। 25 मिनट के संबोधन के बाद साढ़े दस बजे स्वयं सेवकों ने पथ संचलन शुरू किया। 
विज्ञापन


पथ संचलन लक्ष्मी शिशु मंदिर से बरेली रोड होते हुए एसडीएम कोर्ट पहुंचा। वहां से प्रेम टाकिज, केमू, रेलवे बाजार, नया बाजार, मीरा मार्ग, सिंधी चौक होते हुए शिशु मंदिर में समापन हुआ। इस दौरान संघ के जिला प्रचारक डा. संजय, विभाग संघ चालक बहादुर सिंह बिष्ट, नगर संघ चालक डा. नीलांबर भट्ट, प्रचार प्रमुख सुरेश पांडे, गोधन सिंह, सूरज प्रकाश तिवाड़ी, प्रदीप जनौटी, अशोक कुमार, दीवान सिंह, मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, हेमंत द्विवेदी, नवनीत सिंह राणा, प्रज्ञान शर्मा और कार्तिक हर्बोला समेत सैकड़ों स्वयं सेवक मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुसलिम समुदाय ने भी किया स्वागत
स्वयं सेवकों का कई जगहों पर फूलों से स्वागत हुआ। रेलवे बाजार स्थित ताज चौराहा पर मुसलिम समुदाय के लोगों ने भी फूल बरसाकर स्वयं सेवकों का स्वागत किया। कई जगहों पर स्वयं सेवकों को पानी वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed