फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chorgalia again in danger of flood

चोरगलिया को फिर बाढ़ का खतरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Chorgalia again in danger of flood
देवहा नदी मे वन विभाग द्वारा बनाए गए वायरक्रेट को काटकर देवहा नदी का पानी नंधौर नदी मे डायावर्ट क? - फोटो : CHORGALIA
चोरगलिया। चोरगलिया क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए डीएम धीराज गर्ब्याल के निर्देश पर दैवीय आपदा मद से नंधौर नदी के मछली वन क्षेत्र में वन विभाग की ओर से डायवर्जन और देहवा नदी में वायर क्रेट का कार्य किया जा रहा है। देवहा में बनाए गए वायर क्रेट कुछ अराजक तत्वों ने काट दिया है। इससे चोरगलिया क्षेत्र को फिल बाढ़ का खतरा हो गया है।
विज्ञापन

देहवा नदी में वायरक्रेट बनाने का कार्य पूरा हो चुका था। नंधौर नदी का चालीस प्रतिशत पानी देहवा नदी में डाइवर्ट कर दिया गया था। सोमवार दोपहर वन श्रेत्राधिकारी सुनील कुमार को सूचना मिली कि देवहा नदी में बनाए गए वायर क्रेट को ऊधमसिंह नगर की ओर से आए कुछ आराजक तत्वों ने काट दिया है। इससे देवहा नदी के पानी का रुख दोबारा नंधौर की तरफ हो गया है।
विज्ञापन

वन विभाग के कर्मचारियों और चोरगलिया थानाध्यक्ष जगबीर सिंह ने ग्रामीणों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। देवहा नदी में बने वायर क्रेट का कुछ हिस्सा काटकर देवहा का पानी नंधौर की ओर मोड़ा गया है। पुलिस और वन विभाग की टीम को देखकर अराजक तत्व मौके से भाग निकले। वन क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि काटे गए वायर क्रेट दोबारा ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed