फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Children are looking for teachers in hundreds of schools in Kumaon Uttarakhand

Uttarakhand: कुमाऊं के सैकड़ों स्कूलों में शिक्षकों को ढूंढ रहे बच्चे, 5 हजार से अधिक पद रिक्त; अब उठ रहे सवाल

Tue, 08 Jul 2025 10:44 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 08 Jul 2025 10:44 AM IST
सार

कुमाऊं में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा की तस्वीर बेहद चिंताजनक है। सैकड़ों स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। हालात ये हैं कि कई स्कूल तो एकल शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। 

विज्ञापन
Children are looking for teachers in hundreds of schools in Kumaon Uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

कुमाऊं में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा की तस्वीर बेहद चिंताजनक है। सैकड़ों स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। हालात ये हैं कि कई स्कूल तो एकल शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। एक ओर क्लस्टर स्कूल प्रणाली पर हंगामा मचा हुआ है तो दूसरी ओर सरकारी स्कूलों की यह जमीनी हकीकत चौंकाने वाली है। कुमाऊं में शिक्षकों की कमी पर पड़ताल करने पर पता चला कि मंडल के सभी छह जिलों में एलटी और प्रवक्ताओं के पांच हजार से अधिक पद रिक्त हैं। सभी जिलों में शिक्षकों की भारी कमी है। प्राथमिक जूनियर विद्यालयों से लेकर इंटर कॉलेजों तक में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में शिक्षक रिटायर हो रहे हैं। लगातार शिक्षकों की संख्या घटती जा रही है। वहीं, शिक्षा निदेशालय रिक्त पदों को भरने में सफल नहीं हो सका है। 

विज्ञापन


उठ रहे सवाल
गांवों में रहने वाले बच्चों के पास न तो विकल्प हैं और न ही संसाधन। ऐसे में सरकारी स्कूल ही उनका एकमात्र सहारा हैं। शिक्षकों के अभाव में बच्चों की पढ़ाई और भविष्य, दोनों ही अधर में हैं। छात्रों की कम उठ रहे सवाल संख्या, शिक्षकों की अनुपलब्धता और अभिभावकों की निराशा, ये तीन कारक कई सरकारी स्कूलों को बंद होने के कगार पर खड़ा कर चुके हैं। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुमाऊं के इन सरकारी स्कूलों में देश का भविष्य कैसे संवर रहा होगा।
विज्ञापन


किस जिले में कितने पद खाली
नैनीताल - 480,
अल्मोड़ा - 1158
चागेश्वर - 545,
पिथौरागढ़ - 1250
चंपावत - 190,
यूएस नगर -1418
कुल रिक्त पद : 5041

एलटी शिक्षकों की प्रवक्ता पद पर और प्रवक्ताओं की प्रधानाध्यापक-प्रधानाचार्य पदों पर पदोन्नति का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। लोक सेवा आयोग की ओर से नियुक्तियों के लिए परीक्षा कराई जानी है। जिसके बाद शिक्षकों की कमी दूर होगी। - गजेंद्र सिंह सौन, एडी माध्यमिक कुमाऊं मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed