{"_id":"5de42bf88ebc3e54791d9864","slug":"chief-minister-inaugurated-bypass-bridge-ramnagar-news-hld366239938","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने किया बाईपास पुल का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने किया बाईपास पुल का लोकार्पण
विज्ञापन
रामनगर में फीताकाटकर पुल का उद्घाटन करते सीएम।
- फोटो : RAMNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को बाईपास पुल निर्माण का लोकार्पण किया। 2009 में पूर्व सीएम बीसी खंडूरी ने इस पुल निर्माण का शिलान्यास किया था, तब से पुल निर्माणाधीन था। पुल को बनने में दस साल लग गए।
लोकार्पण के दौरान हुई सभा में मुख्यमंत्री ने महज 9.45 मिनट का ही भाषण दिया और उसके बाद वह देहरादून को चले गए। रामनगर पहुंचकर 95 करोड़ 45 लाख 36 हजार रुपये लागत की 39 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें से 44 करोड़ 76 लाख 22 हजार की लागत से निर्मित 12 योजनाओं का लोकार्पण और 50 करोड़ 69 लाख 14 हजार रुपये की राशि से निर्मित होने वाली 27 योजनाओं का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में पुल निर्माण कार्य के साथ ही अन्य विकास कार्य बाधित थे। जिन्हें पूरा करने के लिए सरकार प्राथमिकता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कोसी नदी पर बना पुल पीपीपी मोड में निर्मित होने वाला पहला पुल है। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण से रामनगर में आए दिन लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी तथा कार्बेट पार्क आने-जाने वाले पर्यटकों को भी परेशानी नहीं हुई। मुख्यमंत्री ने जनपद में लांच की गई टेलीमेडिसिन सेवा, तृप्ति एप, सूद पोर्टल एवं एप तथा संतुष्टि पोर्टल की प्रशंसा की।
विज्ञापन
कहा कि ढेला के ग्रामीण क्षेत्रों को ईको सेंसिटिव जोन से बाहर किया है तथा भारत सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों के स्थान पर अन्य भूमि शामिल करने के लिए कहा है। किसानों की आजीविका में सुधार के लिए किसान समूहों को ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है तथा योजना के अच्छे परिणाम प्राप्त होने पर किसानों के लिए अन्य आकर्षक योजनाएं भी चलाई जाएंगी। कहा कि राज्य में 23 लाख मीट्रिक टन पत्तियां जंगलों में गिरती है।
पीरूल से बिजली बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीरूल एकत्र करने वाले व्यक्तियों को उद्यमियों द्वारा दो रुपये प्रति किलो एवं वन विभाग द्वारा एक रुपये प्रति किलो की दर से कुल 3 रुपये प्रति किलो दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के लगभग 75 हजार व्यक्तियों को पीरूल एकत्र करने में रोजगार प्राप्त हो सकता है।
इन योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
- लोक निर्माण विभाग द्वारा 26 करोड़ रुपये की लागत से बने जन सहभागिता प्रणाली (पीपीपी मोड) के तहत हल्द्वानी-रामनगर किमी 54 में कोसी नदी पर कंक्रीट पुल।
- पशुपालन विभाग के 45 लाख 76 हजार की लागत से निर्मित राजकीय पशु चिकित्सालय रामनगर।
- तकनीकी शिक्षा विभाग के 295.38 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय पॉलीटेक्निक पीरूमदारा का भवन।
- लोक निर्माण विभाग की ओर से 348.20 लाख की लागत से निर्मित विधानसभा क्षेत्र लालकुआं में हल्दूचौड़, बेरीपड़ाव एवं मोटाहल्दू के आंतरिक मार्गों में इंटर लॉकिंग निर्माण कार्य।
- यूपीसीएल (विद्युत) विभाग के 363.78 लाख की लागत से निर्मित 33/11 केवी उप संस्थान चोरगलिया का निर्माण कार्य।
- सिंचाई विभाग, नलकूप खंड के 97.22 लाख की लागत से विकासखंड कोटाबाग के ग्राम खुडलिया तोक में संख्या 1 राजकीय नलकूप के निर्माण की परियोजना, स्वास्थ्य विभाग के 128 लाख की लागत से निर्मित भीमताल ब्लॉक के सब सेंटर (हेडिया गांव, खुरपाताल, नाईसेला, नौल, पिनरौ, रानीबाग, अल्चैना, जंगलियागांव, मंगोली, रौसिल, थापला, डेहरा, देवीधुरा, गेठिया) एवं रामनगर ब्लॉक के 2 सब सेंटरों (मोहान, सावल्दे) का हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में उच्चीकरण कार्य।
- कृषि विभाग के 20.20 लाख की लागत से निर्मित जंगलियागांव में आरकेवीआई योजनांतर्गत जंगली पशुओं से फसल सुरक्षा के लिए 1530.70 मीटर घेरबाड़ निर्माण कार्य।
- माध्यमिक शिक्षा के 176.60 लाख की लागत से निर्मित राजीव गांधी अभिनव विद्यालय बेतालघाट निर्माण, मरम्मत नवनिर्माण कार्य।
- कृषि विभाग के 13.86 लाख की लागत से निर्मित तल्लीसेठी में आरकेवीआई योजनांतर्गत जंगली पशुओं से फसल सुरक्षा के लिए 1162.30 मीटर घेरबाड़ निर्माण कार्य।
- आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग के 67.22 लाख की लागत से निर्मित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बवियाड़ का भवन निर्माण कार्य।
- यूपीसीएल (विद्युत) के 320 लाख की लागत से निर्मित एकीकृत विद्युत विकास योजना के अंतर्गत भवाली नगर क्षेत्र में 33/11 केवी 2.5 एमवीए उपसंस्थान घोड़ाखाल के निर्माण कार्य।
- पेयजल विभाग की 698.37 लाख रुपये से बारगल कफल्टा ग्राम सभा (पंपिंग) पेयजल योजना।
- 581.68 लाख रुपये लागत की धारी-खैरना ग्राम सभा (पंपिंग) पेयजल पंपिंग योजना।
- 128.31 लाख की शीवाशीष कालोनी सुदृढ़ीकरण पेयजल योजना।
- लोक निर्माण विभाग की 639.40 लाख लागत की खुटानी-धानाचूली-ओखलकांडा-खनस्यू-पतलोट मोटर मार्ग के किमी-85 पर 42 मीटर स्पान स्टील ट्रस मोटर सेतु का पुनर्निर्माण कार्य।
- 142.06 लाख की विधानसभा क्षेत्र रामनगर में तुमडिया डैम-1 एवं बसई में आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य, 124.16 लाख रुपये के विधानसभा क्षेत्र रामनगर में गांधीनगर से दफोट तक एवं शिवनाथपुर नई बस्ती में इंटर लॉकिंग टाइल्स से मार्ग निर्माण कार्य।
- 228.81 लाख सेे पीरूमदारा क्षेत्र के आंतरिक मार्गों का पुनर्निर्माण कार्य।
- रामनगर-काशीपुर मार्ग से आरके पुरम मार्ग, उदयपुरी चोपड़ा से कठियापुल मार्ग, रामनगर काशीपुर मार्ग से सांई मंदिर के बाई ओर मार्ग, रामनगर-काशीपुर मार्ग के एसके पुरम मार्ग का कार्य।
- 310.29 लाख रुपये की लागत सेे विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अंतर्गत बनने वाले डालकन्या-कुंडल-भोलापुर मोटर मार्ग का निर्माण कार्य।
- 235.61 लाख की लागत के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के अंतर्गत पांडेगांव से तलिया तक मोटर मार्ग का पीसी द्वारा पुनर्निर्माण कार्य एवं सुधारीकरण।
- 194.62 लाख से बसुटिया-दोगड़ा मोटर मार्ग के किमी 1 पर 32 मीटर स्पान स्टील गार्डर मोटर सेतु का निर्माण कार्य।
- स्वास्थ्य विभाग के 57.50 लाख की लागत के रामनगर ब्लॉक के 8 सब सेंटरों (चिल्किया, हिम्मतपुर ब्लॉक, करनपुर, खुसालपुर, बुक्सा, मालधनचैड़, धारी, पवलगढ़, तुमड़िया डैम) का हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में उच्चीकरण कार्य।
- सिंचाई विभाग के 124.65 लाख सेे विकासखंड कोटाबाग के ग्राम ओखलढूंगा में संख्या 1 मिनी पर्वतीय नलकूप निर्माण की योजना।
- 463.81 लाख रुपये के बांध/बैराज का निर्माण एवं आधुनिकीकरण/पुनरोद्धार मद के अंतर्गत हल्द्वानी भाबर क्षेत्र में गौला बैराज के क्षतिग्रस्त संरचनाओं की मरम्मत का कार्य।
- 497.46 लाख से नैनी झील का पुनर्जीविकरण एवं निर्माण कार्य मद के तहत नैनीताल शहर में 21 संख्या नालों के जीर्णोद्धार का कार्य।
- 205.57 लाख से नैनी झील का पुनर्जीविकरण एवं निर्माण कार्य मद के तहत नैनीताल शहर में 24 संख्या नालों के जीर्णोद्धार का कार्य।
- उद्यान विभाग के 50 लाख की लागत से नाबार्ड की डब्ल्यूआईएफ योजनांतर्गत राजकीय उद्यान रामगढ़ में फल एवं सब्जी श्रेणीकरण केंद्र (पैक हाउस) का निर्माण कार्य।
- जल संस्थान के 24.57 लाख के विकासखंड रामगढ़ की कुलेटी पंपिंग पेयजल योजना के तहत मल्ला रामगढ़ (जगराड़) पंपिंग पेयजल योजना से गागर क्षेत्र को नई पाइप लाइन से जोड़ने का कार्य एवं पंप गृह में विद्युत-यांत्रिक कार्य।
- 27.23 लाख से विकासखंड धारी की मनाघेर पंपिंग पेयजल योजना के तहत पाइप लाइन विस्तारीकरण, जलाशय एवं पंप कार्य एवं विद्युत-यांत्रिक कार्य।
- जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल के तहत 335.04 लाख रुपये की राशि से होने वाले 9 विभिन्न निर्माण कार्य।
ये लोग रहे मौजूद
सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री मजहर नवाब नईम, पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत, आयुक्त कुमाऊं मंडल राजीव रौतेला, डीआईजी जगतराम जोशी, मुख्य अभियंता डीके यादव, मुख्य नगर आयुक्त एवं कार्यक्रम मजिस्ट्रेट सीएस मर्तोलिया, उप जिलाधिकारी हरगिरी, इंजीनियर महेंद्र कुमार, रमेश पांडेय, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, वीरेंद्र रावत, सत्य प्रकाश शर्मा, कमल किशोर, अमिता लोहनी, निर्मला रावत, राकेश नैनवाल, राहुल भारद्वाज, इंदर रावत, भूपेंद्र खाती, कमल किशोर, गणेश रावत, दिनेश मेहरा, हरीश बेलवाल, सत्यप्रकाश शर्मा।