फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Chicory make forest honey

जंगलात बना रहा कासनी का शहद

Thu, 13 Oct 2016 12:27 AM IST
विजेंद्र श्रीवास्तव
विजेंद्र श्रीवास्तव Updated Thu, 13 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Chicory make forest honey
sd

वन महकमे ने कासनी से शहद बनाना शुरू किया है। किडनी और मधुमेह रोग में कारगर बताई जा रही कासनी से शहद बनाने का प्रयोग प्रदेश में पहली बार करने का दावा वन महकमे ने किया है। विभाग के अनुसार अगर प्रयोग सफल रहा तो इसे वृहद स्तर पर शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


कासनी की पत्तियां किडनी और मधुमेह रोग में कारगर होती हैं, यह लोगों ने प्रयोग और अनुभव के आधार पर बताया है। वन अनुसंधान नर्सरी में सबसे ज्यादा इसी पौधे की मांग है, इसके लिए लोग दिल्ली, लखनऊ से लेकर दूसरे राज्यों से पहुंच रहे हैं। विभाग का दावा है कि तीस हजार तक पौधों का वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन


मांग को देखते हुए नर्सरी में व्यापक स्तर पर इसके पौधे तैयार किये जा रहे हैं। अब नर्सरी के पास ही वन विभाग ने कासनी का शहद तैयार करने का ट्रायल शुरू किया है। वन अनुसंधान नर्सरी प्रभारी मदन बिष्ट कहते हैं कि कासनी में फूल आए हैं, इसको मधुमक्खियां बेहद पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने नर्सरी में शहद एकत्र करने के लिए डिब्बे लगाए हैं, जहां पर मधुमक्खियां शहद को एकत्र कर रही हैं, अभी कुछ डिब्बे हैं, जिनकी संख्या बढ़ाई जा रही है। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो वृहद स्तर पर शहद को तैयार किया जाएगा।


शहद में भी वह गुण लोगों को मिल सकेंगे, जो पत्तियों में होते हैं। नर्सरी में एक रजिस्टर भी रखा गया है। इसमें कासनी की पत्तियों को खाने से बीमारी में क्या फायदा हुआ है?  उम्र, रोग समेत अनुभव को दर्ज भी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed