फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Center a year of anti-people

केंद्र का एक साल जनविरोधी

Mon, 25 May 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लालकुआं
ब्यूरो/अमर उजाला,लालकुआं Updated Mon, 25 May 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
Center a year of anti-people

लालकुआं भाकपा (माले) द्वारा आयोजित जिलास्तरीय सम्मेलन में केंद्र सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को किसान विरोधी एवं जनविरोधी करार दिया गया। कामरेडों ने कहा कि भू और खनन माफिया के साथ कारपोरेट घरानों की शह पर केंद्र सरकार काम कर रही है।

विज्ञापन


अंबेडकर पार्क में आयोजित जिलास्तरीय सम्मेलन में माले के राज्य सचिव राजेंद्र प्रथोली ने कहा कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आज देश में किसानों, मजदूराें, बेरोजगारों और कामगारों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। महंगाई से जनता त्रस्त है। इसके विरोध में भाकपा जल्द ही देशभर में जन आंदोलन चलाएगी।
विज्ञापन


सम्मेलन को कामरेड बहादुर सिंह जंगी, आनंद सिंह सिजवाली, विमला रौथाण, गोविंद जीना, पुष्कर दुबड़िया, दुर्गा सिह मेहता, बसंती बिष्ट, गोपाल गडिया, गणेश दत्त पाठक राजेंद्र शाह, कमला जोशी, मुबारक शाह, मीना मेहता, गेंदल सिह, मैकूलाल, उदयवीर सिंह, पुष्कर सिह पांडा, पान सिंह कोरंगा, नारायण नाथ, प्रेमराम टम्टा, दौलत कार्की ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व सम्मेलन में सात सदस्यीय जिला कमेटी का गठन किया गया। इसके तहत बहादुर सिंह जंगी, कैलाश पांडे, दुर्गा सिंह मेहता, विमला रौथाण, गोविंद जीना, पुष्कर दुबड़िया, ललित मटियाली को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed