फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Casino was running in the hotel, 33 arrested along with cash worth Rs 4 lakh

Nainital: होटल में चल रहा था कसीनों, पुलिस ने देर रात मारा छापा, चार लाख की नकदी समेत 33 गिरफ्तार

Wed, 27 Sep 2023 02:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 27 Sep 2023 02:55 PM IST
सार

पुलिस को देख कैसीनो में जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वे वहां से भागने की कोशिश करने लगे। एक व्यक्ति मौके से फरार होने में कामयाब रहा जबकि पुलिस ने 12 युवतियों और 33 आरोपियों को दबोच लिया।

विज्ञापन
Casino was running in the hotel, 33 arrested along with cash worth Rs 4 lakh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

नैनीताल-हल्द्वानी रोड में स्थित होटल में चल रहे कसीनों से पुलिस ने देर रात चार लाख की नकदी के साथ 33 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 12 बार बालाएं भी शामिल हैं जो जुआ खेल रहे लोगों को शराब परोस रही थीं। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


वहीं होटल का मैनेजर छापे के बाद से फरार है। पकड़े गए सभी लोग दिल्ली, सहारनपुर, हरिद्वार, फरीदाबाद, हरियाणा और यूपी आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। एसएसपी पीएन मीणा ने मंगलवार को यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सीओ नितिन लोहनी के नेतृत्व में तल्लीताल पुलिस ने सोमवार देर रात डोलमार स्थित होटल रिवर व्यू में छापा मारा।
विज्ञापन


पुलिस को देख मची अफरा-तफरी
छापे के दौरान होटल में अवैध रूप से चल रहे कसीनों का पर्दाफाश हुआ। सामने पुलिस को देख कैसीनो में जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वे वहां से भागने की कोशिश करने लगे। एक व्यक्ति मौके से फरार होने में कामयाब रहा जबकि पुलिस ने 12 युवतियों और 33 आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी मीणा ने बताया कि अवैध रूप से चल रहे कसीनों में 21 युवकों व 12 युवतियों को जुआ खेलते व शराब परोसते पकड़ा है। कसीनों संचालक इंद्रापुरम, गाजियाबाद (यूपी) निवासी सूरज पाल गुप्ता समेत 33 लोगों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम व आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। मौके से चार वाहन भी बरामद हुए हैं जिन्हें सीज कर दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

कसीनों में भारी मात्रा में मिला कैश व कसीनों चिप्स
एसएसपी मीणा ने बताया कि छापे के दौरान कसीनों के फड़ से चार लाख रुपये नकद बरामद किए। साथ ही पकड़े गए लोगों की तलाशी में उनके पास से एक लाख 68 हजार रुपये मिले। इसके अलावा 3692 कैसीनो चिप्स, ताश की आठ गड्डियां व अलग-अलग ब्रांड की शराब की 12 बोतल और अन्य सामान बरामद किया गया है।

अवैध कसीनों व अवैध रूप से शराब परोसने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
एसएसपी ने कहा कि पुलिस जिले के सभी होटलों व रिजॉर्ट पर नजर बनाए हुए है। कहीं भी अवैध रूप से जुआ खेलने व अवैध रूप से शराब परोसने की शिकायत मिली तो ठोस कार्रवाई होगी। बताया कि इस कार्य में जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग से भी मदद मांगी जा रही है। एसएसपी ने टीम को 2500 रुपये का नकद इनाम दिया। एसपी क्राइम व यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में सीओ नितिन लोहनी, एसओ तल्लीताल रोहिताश सागर, ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार व एसओजी प्रभारी राजबीर नेगी समेत 20 लोग टीम में मौजूद थे।

ये भी पढ़ें...दुस्साहस: युवक ने महिला पर फेंका लाल रंग का तरल पदार्थ, बोला-साथ नहीं चलोगी तो तेजाब भी है मेरे पास

किसका है होटल, पुलिस ने नहीं किया नाम का खुलासा
पुलिस ने मामले का खुलासा तो जोर-शोर से किया, लेकिन होटल स्वामी का नाम नहीं खोला। इस पर कई तरह की चर्चाएं गरम रहीं। एसएसपी ने बताया कि रिवर व्यू होटल का स्वामी कौन है, इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी मिलने के बाद होटल स्वामी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed