फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   careful Fake website running in the name of Corbett

सावधान! कार्बेट के नाम पर चल रहीं कई फर्जी वेबसाइट, ये है असली साइट

Thu, 21 Nov 2019 09:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 21 Nov 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
careful Fake website running in the name of Corbett
- फोटो : फाइल फोटो

सावधान हो जाइये! क्योंकि कार्बेट के नाम पर कई फर्जी वेबसाइट चल रही हैं। पर्यटक कार्बेट घूमने के लिए इनमें ऑनलाइन बुकिंग कराते हैं और ऑनलाइन पेमेंट भी करते हैं, लेकिन बाद में उन्हें ठगी का शिकार होना पड़ता है।

विज्ञापन


सीटीआर प्रशासन ने ऐसी कई फर्जी वेबसाइट चिन्हित कर वेबसाइट संचालकों को नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा कि गया है कि वे कार्बेट के नाम पर किए जाने वाले दावों का तत्काल हटाएं। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

असली वेबसाइट ये है

कार्बेट नेशनल पार्क की असली वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.कार्बेटऑनलाइन.यूके.जीओवी.इन है। इस वेबसाइट के जरिये पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग कराते हैं, लेकिन लंबे समय से कॉर्बेट के नाम पर कई फर्जी वेबसाइटें चल रही हैं, जिसके चलते पर्यटक ठगी का शिकार हो रहे है। एक परमिट दो-दो पर्यटकों को आवंटित हो रहा है।

ऐसी फर्जी वेबसाइट पकड़ने के लिए सीटीआर प्रशासन ने एक टीम गठित की, जिसके सदस्यों ने पर्यटक बनकर इन फर्जी वेबसाइटों पर दर्ज मोबाइल नंबरों पर फोन करके सही पते की जानकारी ली, पड़ताल में कई ऐसी फर्जी वेबसाइट पकड़ में आई।

सीटीआर के निर्देश पर लीगल नोटिस जारी

इन सभी को सीटीआर के निर्देश पर लीगल नोटिस जारी किया है, जिसमें आईपीसी की धारा 420, आईटी एक्ट एवं कॉपीराइट के प्रावधानों को उल्लंघन करने के बात कही है। ये वेबसाइट कॉर्बेट के नाम पर लोगों की बुकिंग करा रही थी और उनसे ठगी कर रही थी।

काफी लंबे से समय से फर्जी वेबसाइटों की जानकारी मिल रही थी, जिसके तहत इन वेबसाइटों को नोटिस भेजे गए हैं, यदि ये जल्द ही इन वेबसाइटों को बंद नहीं करेंगे तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -राहुल, निदेशक कार्बेट पार्क।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed