फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Car falls into river, couple injured

Nainital News: नदी में गिरी कार, दंपती घायल

Tue, 04 Jun 2024 06:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 04 Jun 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Car falls into river, couple injured
भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर शिप्रा नदी में गिरी कार। संवाद
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोडा़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार शाम 4.30 बजे अल्मोड़ा से हल्द्वानी की तरफ जा रही कार सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में कोसी नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार दंपती घायल हो गए। चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे खैरना चौकी प्रभारी धमेंद्र कुमार ने घायलों को अपनी निजी कार से सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। हादसे में श्रद्धेय सिंह (28) पुत्र केदार सिंह बिष्ट और उनकी पत्नी सोनल बिष्ट निवासी मुनस्यारी पिथौरागढ़ गंभीर घायल हो गए। कार चालक खीमानंद भट्ट निवासी हल्द्वानी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर अल्मोड़ा रेफर किया गया। डॉ. अनिल गंगवार ने बताया कि दोनों के सिर पर गंभीर चोटें हैं और महिला की नाक में भी चोट है। इधर, बेतालघाट के शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग पर बाइक की टक्कर से खष्टी देवी (40) पत्नी महेंद्र सिंह निवासी रतौड़ा घायल हो गईं। महिला के पैर और हाथ में चोट आने से उन्हें सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed