फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   car and bus are not available to carry the wedding procession Due to lok sabha election 2024

Election 2024: चुनावी सीजन में उलझीं शादियां, जहां चार बड़ी गाड़ियों से हो जाता काम; वहां करनी पड़ी 14 कारें

Tue, 16 Apr 2024 11:06 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 16 Apr 2024 11:06 AM IST
सार

उत्तराखंड में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इससे एक दिन पहले 18 अप्रैल को शादी का बड़ा लग्न है। बड़े वाहनों के चुनाव ड्यूटी में जाने के कारण लोगों को दूसरे शहर से वाहनों महंगे दाम पर मंगाने पड़ रहे हैं, जिससे लोग परेशान हैं।

विज्ञापन
car and bus are not available to carry the wedding procession Due to lok sabha election 2024
चुनावी सीजन में उलझीं शादियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी मौसम में वाहनों की कमी से शादी-विवाह वाले परिवारों को परेशानी में डाल दिया है। बड़े वाहनों के चुनाव ड्यूटी में जाने के कारण लोगों को दूसरे शहर से वाहनों महंगे दाम पर मंगाने पड़ रहे हैं तो कई लोग मजबूरी में छोटे वाहन से काम चलाने को तैयार हैं। वहीं अब टैक्सी यूनियनों ने बड़े वाहन नहीं होने के कारण शादियों के लिए वाहन देने से हाथ खड़े करने दिए हैं। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इससे एक दिन पहले 18 अप्रैल को शादी का बड़ा लग्न है। 19 अप्रैल को भी कुछ लोगों के विवाह समारोह हैं। इसमें कई लोगों को बरात लेकर हल्द्वानी से दूर रानीखेत, अल्मोड़ा, खटीमा, पिथौरागढ़, बागेश्वर आदि जगह जाना है। मगर उनके सामने समस्या बड़े वाहन की आ रही है। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- Lalkuan News: रानीखेत एक्सप्रेस में सीट को लेकर मारपीट, मची अफरा-तफरी; दोनों पक्षों के दस से ज्यादा लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल हल्द्वानी से 184 और काठगोदाम से 280 वाहन चुनाव ड्यूटी में लगे हैं। अब टैक्सी स्टैंड में सिर्फ चार सीटर वाहन ही शेष हैं। नैनीताल से करीब 300, भवाली से 80, भीमताल से 30 वाहन चुनाव ड्यूटी में लग चुके हैं। 50 से अधिक वाहन रिजर्व रखे गए हैं। चुनाव ड्यूटी में सात सीटर और 10 सीटर वाहनों की मांग ज्यादा है। टैक्सी यूनियन हल्द्वानी के अध्यक्ष भरत भूषण का कहना है कि शादी-बरात के लिए जिलेभर से 50 से 60 लोगों को वाहन देने से मना करना पड़ा है। 

बताया कि 19 अप्रैल को बड़े वाहन नहीं मिलने पर एक व्यक्ति ने खटीमा की बरात के लिए 14 टैक्सियां बुक कराई हैं। वहीं एक इनोवा वाहन चुनाव में जाने से वाहन मालिक ने टूर पैकेज लेने वाली पार्टी को दो छोटे वाहन उपलब्ध कराए हैं।  काठगोदाम टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष किशन पांडे ने बताया कि पहले 250 वाहन गए थे। इसके बाद 30 अन्य वाहन भी भेज दिए हैं। आरटीओ संदीप सैनी का कहना है कि हमारे पास शादी विवाह के लिए वाहन फ्री करने को लेकर करीब 20 से अधिक आवेदन आए थे। 12 अप्रैल तक आए आवेदनों पर छूट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed