{"_id":"661e05b5d73e256c220a6111","slug":"lalkuan-news-fight-over-seat-in-ranikhet-express-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalkuan News: रानीखेत एक्सप्रेस में सीट को लेकर मारपीट, मची अफरा-तफरी; दोनों पक्षों के दस से ज्यादा लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalkuan News: रानीखेत एक्सप्रेस में सीट को लेकर मारपीट, मची अफरा-तफरी; दोनों पक्षों के दस से ज्यादा लोग घायल
Tue, 16 Apr 2024 10:29 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 16 Apr 2024 10:29 AM IST
सार
रानीखेत एक्सप्रेस के लालकुआं रेलवे स्टेशन में महिला कोच में सीट को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के दस से ज्यादा लोग घायल हो गए। मामले में जीआरपी ने विवाद शांत कराया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रानीखेत एक्सप्रेस में तब अफरातफरी मच गई जब लालकुआं रेलवे स्टेशन में महिला कोच में सीट को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के दस से ज्यादा लोग घायल हो गए। मामले में जीआरपी ने विवाद शांत कराया।
विज्ञापन
काठगोदाम स्टेशन से रवाना हुई रानीखेत एक्सप्रेस सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे लालकुआं रेलवे स्टेशन पहुंची। इस दौरान संजयनगर हाथीखाना निवासी ग्रामीण तीन युवतियों को ट्रेन में बिठाने पहुंचे थे। इस दौरान महिला कोच में बैठे युवकों से उनका विवाद हो गया। विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Ramnagar: सचिन तेंदुलकर ने जिम कॉर्बेट पार्क में बनाए पकौड़े, टिप्स भी दिए; सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
विज्ञापन
इस दौरान रेलवे स्टेशन में अफरातफरी मच गई। मारपीट में दोनों पक्ष के दस से ज्यादा लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची जनरल रेलवे पुलिस ने दोनों पक्षों को फटकारकर मामला सुलझाया। इस दौरान ट्रेन के रवाना होने तक कार्रवाई नहीं हो सकी थी।