फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Candidate got blue tooth in Railway Graph D recruitment exam

रेलवे ग्राफ डी भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी के पास ब्लू टूथ मिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Candidate got blue tooth in Railway Graph D recruitment exam
हल्द्वानी। रेलवे ग्राफ डी भर्ती परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी के पास ब्लू टूथ डिवाइस मिली है जिसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी तहरीर में सुरक्षा कर्मी विजय सिंह बिष्ट ने कहा कि बीती 19 सितंबर को रेलवे ग्राफ डी भर्ती परीक्षा में वह बतौर वेन्यू हेड ड्यूटी पर थे। क्वींस स्कूल में परीक्षा चल रही थी। इसी बीच जांच के दौरान पानीपत निवासी एक अभ्यर्थी के कब्जे से ब्लू टूथ डिवाइस मिली जब उससे इस बारे में पूछताछ की गई तो वह सकपका गया। सुरक्षाकर्मी ने इसकी सूचना तुरंत परीक्षा केंद्र के उच्चाधिकारियों को दी।

बताया कि अभ्यर्थी की गतिविधियों को संदिग्ध देखते हुए ही उसकी चेकिंग की गई और साथ ही वह ब्लूटूथ की मदद से नकल कर रहा था। मामले की संगीनता को देखते हुए उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed