फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Can not forget the martyrdom of soldiers: Koshiyari

भुला नहीं सकते सैनिकों की शहादत : कोश्यारी

Thu, 22 Oct 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Thu, 22 Oct 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन

सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि देश की सीमाओं पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद सैनिकों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जब देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, तभी देश भी सुरक्षित है।

विज्ञापन


काठगोदाम में बीएसएफ की ओर से गोल्डन जुबली वर्ष पर शहीदों की महिलाओं के सम्मान में आयोजित सम्मान समारोह में सांसद कोश्यारी ने कहा कि सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं को हल कराने के लिए वह अपने स्तर से हरसंभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


सांसद ने बीएसएफ के जवानों और अधिकारियों की हौसलाफजाई भी की। विशिष्ट अतिथि मेयर जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि सैनिकों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीमाओं पर बेहद विषम परिस्थितियों में ड्यूटी निभाने वाले सैनिकों की कार्यप्रणाली की जितनी भी सराहना की जाए कम है।

 इस दौरान बीएसएफ की ओर से कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर जिलों से आई शहीद सैनिकों और सैन्य अधिकारियों की 28 महिलाओं को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के दौरान अधिकांश शहीदों की महिलाओं की आंखें नम थीं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट भुवन जोशी ने बताया कि बीएसएफ की ओर से शहीद सैनिकों और सैन्य अधिकारियों के परिजनों की समस्याएं हल कराने के लिए भी हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।


इस मौके पर बीएसएफ के डीआईजी केएस गुंज्याल, सेवानिवृत्त आईजी एचसी उपाध्याय, एक्स डिप्टी कमांडेंट मनोहर सिंह नेगी, कुंदन सिंह खाती, दीवान सिंह बोरा, बहादुर सिंह आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed