फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cab molesting, lawsuit

टैक्सी में महिला से छेड़छाड़, मुकदमा

Tue, 05 May 2015 01:50 AM IST
Updated Tue, 05 May 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन

टैक्सी से बेटी के ससुराल भवाली जा रही हल्द्वानी निवासी अधेड़ महिला से चालक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर चालक ने महिला को ज्योलीकोट और भवाली के बीच में उतार दिया। आरोप है कि चालक ने महिला से मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके सोने के कुंडल और पर्स में रखे करीब 12 हजार रुपए की नगदी भी लूट ली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात टैक्सी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच ज्योलीकोट चौकी पुलिस को सौंप दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नैनीताल रोड वेलेजली लॉज निवासी निर्मला जोशी पत्नी स्व. निर्मला जोशी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी का ससुराल भवाली में है। उसकी तबीयत खराब चल रही है। उसे देखने के लिए रविवार शाम को वह भोटिया पड़ाव स्थित टैक्सी स्टैंड से एक टैक्सी में सवार होकर भवाली के लिए निकली। टैक्सी में अन्य सवारी भी थी, इसलिए वह चालक के पास वाली सीट में बैठ गई।
विज्ञापन


आरोप है कि ज्योलीकोट पहुंचने के बाद चालक उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर चालक ने उसेे ज्योलीकोट-भवाली के बीच में सुनसान जगह पर उसे उतार दिया। इसके बाद चालक टैक्सी को कुछ दूरी पर खड़ा कर वापस आया और उससे से गालीगलौज करते हुए मारपीट भी की। आरोप है कि चालक ने उससे सोने के कान के कुंडल और पर्स में रखे करीब 12 हजार रुपए छीन लिए। साथ ही पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात टैक्सी चालक के खिलाफ धारा 323, 354 व 394 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआई इंदर सिंह राणा ने बताया कि घटनास्थल ज्योलीकोट की है, इसलिए जांच ज्योलीकोट चौकी पुलिस को सौंपी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed