{"_id":"67b4e8b81c385b3429067dbb","slug":"buggy-drivers-demanded-opening-of-rajpura-gate-haldwani-news-c-337-1-ha11002-119203-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बुग्गी चालकों ने की राजपुरा गेट खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बुग्गी चालकों ने की राजपुरा गेट खोलने की मांग
Wed, 19 Feb 2025 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू व वार्ड 12 की पार्षद प्रीति आर्या के नेतृत्व में घोड़ा-बुग्गी चालकों ने तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ से भेंट कर राजपुरा गेट को बुग्गी चालकों के लिए खोलने की मांग की। साहू ने कहा कि पिछले दिनों राजपुरा गेट पर कर्मचारियों के साथ घोड़ा-बुग्गी चालकों का विवाद हो गया था, तभी से बुग्गी चालकों के लिए गेट में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इससे बुग्गी चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। 20 से अधिक घोड़ा-बुग्गी चालकों की रोजी-रोटी इसी गेट से चलती है। उन्होंने गेट को जल्द से जल्द खोलने की मांग की। मिलने वालों में संजय दिवाकर, दीपक आर्या, बबलू, संदीप, बब्बू आदि थे। वार्ता के दौरान डीएफओ हिमांशु बागरी ने बुग्गी चालकों को हिदायत दी कि वह भविष्य में कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार न करें। उन्होंने एक-दो दिन में गेट खुलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन