फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   BSNL will add 20 new towers in the district

जिले में 20 नए टावर लगाएगा बीएसएनएल

Tue, 16 Jun 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ हल्द्वानी।
अमर उजाला/ब्यूरो/ हल्द्वानी। Updated Tue, 16 Jun 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल की रोमिंग फ्री होने का लाभ जिले के ढाई लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा। रोमिंग की फ्री सुविधा मिलने से बीएसएनएल से नए उपभोक्ता भी जुड़ेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को बीएसएनएल के महाप्रबंधक महेंद्र श्रीवास्तव ने यह जानकारी पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल पहले रोमिंग पर 1 रुपये 20 पैसे प्रति मिनट लेता था। ये दर घटाकर 45 पैसे कर दी गई थी।

दरें कम करने के बाद अन्य कंपनियों ने भी कीमतें कम की थी। उन्होंने बताया कि ढाई लाख उपभोक्ताओं में प्री पेड उपभोक्ता ज्यादा हैं, जबकि पोस्ट पेड उपभोक्ताओं की संख्या दस हजार है।

विज्ञापन


श्रीवास्तव ने कहा कि फ्री रोमिंग शुरू होने से नए उपभोक्ता भी जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि सूर्या गांव, मोनीधार, गेठिया, रतीघाट, जंगलिया गांव आदि क्षेत्रों में 20 नए टावर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां टावर लगने से रास्ते और घाटी में नेटवर्क मिलेगा। इसके अलावा रुद्रपुर, खटीमा, सितारंगज और बाजपुर के गांवों में टावर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि बेहतर नेटवर्क देने के लिए अब तक 47 नए टावर लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed