फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Boulders fell from the hill behind Ramsay Hospital

Nainital News: रैमजे अस्पताल के पीछे पहाड़ी से गिरे बोल्डर

Sat, 20 Sep 2025 02:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 20 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Boulders fell from the hill behind Ramsay Hospital
नैनीताल। रैमजे अस्पताल के पीछे पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर व पत्थर गिरने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। बोल्डर चिकित्सकों के आवास की दीवारों पर टकराकर रुक गए वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात रैमजे अस्पताल के पीछे पहाड़ी से बोल्डर व पत्थर गिरने की आवाज ने लोगों को डरा दिया। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर देखा तो पहाड़ी से बड़े बोल्डरों के साथ कई पत्थर गिरकर पेड़ों से टकराकर चिकित्सक आवास की गैलरी में पहुंच गए। बोल्डर गिरते देख लोग घर छोड़ कर भाग गए। स्थानीय निवासी हरि प्रसाद वर्मा ने बताया कि रात को जब पत्थर गिरे तो पहले उनको लगा कि जानवर हैं लेकिन बाहर जाकर देखा तो पहाड़ी से बोल्डर गिर रहे थे। पहाड़ी से गिरे बोल्डरों ने रास्ते के साथ भवन का छज्जा, पेयजल व सीवर लाइन को क्षतिग्रस्त किया है। क्षेत्र में अभी भी डर का माहौल है। सूचना के बाद एसीएमओ डॉ. गणेश सिंह धर्मसत्तू रैमजे अस्पताल व सीएमओ कार्यालय के स्टाफ के साथ शुक्रवार को मौके पर पहुंचे। कहा कि रैमजे के ऊपरी क्षेत्र में पहाड़ी टूट रही है जिससे सुरक्षा के लिए आपदा प्रबंधन व जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed