फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bolero fell into the ditch, two died

बोलेरो खाई में गिरी, दो की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
Bolero fell into the ditch, two died
गरमपानी(नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात करीब सवा दस बजे हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही बोलेरो जीप कोसी नदी की ओर खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत, जबकि एक के लापता होने की जानकारी पुलिस से मिली है। तीसरे युवक की तलाश के लिए क्वारब पुलिस और एसडीआरएफ रेस्क्यू अभियान चला रही है। खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात बागेश्वर की ओर जा रहा बोलेरो वाहन सुयालबाड़ी के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे कोसी नदी में समा गया। वाहन में तीन लोग सवार थे। क्वारब पुलिस चौकी के एसआई दलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि चालक मोहन सिंह नगरकोटी (45) पुत्र उत्तम सिंह निवासी कांडा बागेश्वर और धीरेन्द्र नगरकोटी (38) पुत्र राजेन्द्र नगरकोटी की डूबने से मौत हो गई। प्रकाश सिंह नगरकोटी (50) लापता हैं। तीनों लोग रानीबाग में एक परिचित के दाह संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर कौश्याकुटौली नायब तहसीलदार शुभांगनी, क्वारब चौकी प्रभारी दलीप सिंह बिष्ट, पट्टी पटवारी गौरव रावत, कांस्टेबल आनंद राणा, भरत तिवारी, विजय सिंह नेगी, राजेन्द्र नाथ गोस्वामी, भुवन चन्द्र ौर एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed