Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Risk of diabetes has increased among the youth; 30 minutes of exercise will provide protection.

Nainital News: युवाओं में मधुमेह का खतरा बढ़ा, 30 मिनट व्यायाम बचाएगा

Sat, 14 Nov 2026 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 14 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Risk of diabetes has increased among the youth; 30 minutes of exercise will provide protection.
हल्द्वानी/नैनीताल। विश्व मधुमेह दिवस पर चिकित्सकों ने युवाओं में बढ़ते मधुमेह के खतरे पर चिंता जताई है। अनियमित दिनचर्या और खराब खानपान के कारण युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टरों ने नियमित जांच और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक अरुण जोशी ने बताया कि मधुमेह अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं है। जंक फूड, मोटापा और शारीरिक गतिविधियों में कमी इसके मुख्य कारण हैं। उन्होंने प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट तेज चलने, व्यायाम और योग करने को बचाव में सहायक बताया।
विज्ञापन

बीडी पांडे अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन एमएस दुग्ताल ने भी जीवनशैली में सुधार पर जोर दिया। उन्होंने हरी सब्जियां, दालें और साबुत अनाज खाने तथा मिठाई व मीठे पेय से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होते हैं लक्षण-
बार-बार प्यास लगना, अधिक पेशाब आना, वजन घटना, थकान और धुंधला दिखाई देना मधुमेह के लक्षण हो सकते हैं। हालांकि, शुरुआत में कई लोगों में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखते। ऐसे में मोटापे और पारिवारिक मधुमेह की हिस्ट्री वाले लोगों को नियमित जांच करानी चाहिए।


बचाव और नियंत्रण के उपाय
चिकित्सकों ने कहा कि शुरुआती लक्षण स्पष्ट न होने पर भी मोटापे और पारिवारिक मधुमेह का इतिहास वाले लोगों को नियमित जांच करानी चाहिए। शुगर सामान्य आने पर भी डॉक्टर की सलाह के बिना दवा बंद न करें। एचबी ए1सी जांच से पिछले तीन महीने के औसत शुगर का पता चलता है। नियमित जांच से आंखों, गुर्दों और हृदय पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को समय रहते पहचाना जा सकता है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर ही मधुमेह को नियंत्रित रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed