फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   board exam meeting preparation

Nainital News: नैनीताल जिले में 34 परीक्षा केंद्र संवेदनशील, दस उड़नदस्ते रोकेंगे नकल

Sun, 12 Mar 2023 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 12 Mar 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
board exam meeting preparation
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में बोर्ड परीक्षा 2023 की तैयारियों को लेकर शनिवार को बैठक हुई। सीईओ ने बताया कि जिले में 34 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। जिला स्तर पर दो और ब्लॉक स्तर पर आठ उड़नदस्ते का गठन किया गया है।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य शिक्षाधिकारी केएस रावत ने कहा कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 मार्च से छह अप्रैल तक होंगी। इस वर्ष जिले से करीब 21,000 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिले में कुल 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें नए बनाए गए 12 केंद्र भी शामिल हैं। सीईओ रावत ने कहा कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कहा कि जिले के 109 परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से कर ली गई है। बताया कि सादी उत्तर पुस्तिकाएं जिले के परीक्षा केंद्रों को उपलब्ध करा दी गई हैं और जल्द ही प्रश्नपत्रों को भी परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) अशोक जोशी ने कहा कि दूरस्थ परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए प्रधानाध्यापकों की ओर से पीआरडी जवानों को नियुक्त करने की मांग की गई है। कहा कि जिला प्रशासन की ओर से संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पीआरडी जवान तैनात कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed