{"_id":"610709448ebc3e846e39d6c5","slug":"bjp-mp-s-effigy-burnt-in-ramnagar-bhimtal-accused-of-indecency-with-the-chairman-of-temple-committee-in-jageshwar-dham-ramnagar-news-hld433151713","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर, भीमताल में भाजपा सांसद का पुतला फूंका, जागेश्वर धाम में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष से अभद्रता करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर, भीमताल में भाजपा सांसद का पुतला फूंका, जागेश्वर धाम में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष से अभद्रता करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर/भीमताल (नैनीताल)। कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने यूपी के भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप का पुतला फूंका। आरोप है कि सांसद ने जागेश्वर धाम में कोविड नियमों का पालन नहीं किया और मंदिर कमेटी के अध्यक्ष से अभद्रता की। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत ने भी कार्रवाई की मांग की है।
रामनगर में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनुज दुर्गापाल और नगर अध्यक्ष कमल तिवारी के नेतृत्व में पुतला फूंका। इस मौके पर संजय बिष्ट, कुलदीप शर्मा, दीपक भट्ट, अनुभव बिष्ट, अनुज दुर्गापाल, फैजुल हक, दीपक चंद्रा आदि मौजूद रहे। उधर, ग्राम पंचायत रानीबाग में रविवार को कांग्रेसियों ने भाजपा सांसद का पुतला फूंका। सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग करने वालों में संजय साह, आनंद कुजरवाल, पवन साह, मनोज बिष्ट, राजा राणा, गोपाल साह, हेमंत टाकुली आदि मौजूद रहे।
सत्ता के नशे में चूर हैं भाजपा के सांसद : सरिता
नैनीताल। पूर्व विधायक एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा भाजपा के सांसद सत्ता के नशे में इतने चूर हैं कि आस्था के प्रतीक जागेश्वर धाम में पूजा नहीं रौब दिखाने आए थे। उन्होंने कहा कि सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने अपनी पद की गरिमा को तार तार करते हुए मंदिर प्रबंधन कमेटी के सदस्यों से गालीगलौज की। ऐसे सांसद के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही प्रकरण में सांसद को प्रबंधन कमेटी से माफी मांगनी चाहिए। वहीं नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने सांसद की ओर से की गई अभद्रता पर निंदा की है। उन्होंने ऐसे नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व भविष्य में ऐसे नेताओं का उत्तराखंड में प्रवेश न देने की मांग उठाई है।