फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Biodivertsity Park in Dhela Zone

कॉर्बेट के ढेला में बना बायोडायवर्सिटी पार्क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Biodivertsity Park in Dhela Zone
रामनगर कॉर्बेट पार्क के ढेला में बनकर तैयार हुआ बायोडायवर्सिटी पार्क। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर। कॉर्बेट पार्क के ढेला जोन की एक हेक्टेयर भूमि पर बायोडायवर्सिटी पार्क बनाया गया है। पार्क में तितलियों सहित कीट पतंगों आदि का संरक्षण किया जाएगा। इसी माह अंतिम सप्ताह में इसका शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

कॉर्बेट पार्क में तितलियों की 150 से अधिक प्रजातियां दिखाईं देती हैं। इनके संरक्षण के लिए पार्क प्रशासन ने ढेला जोन में बायोडायवर्सिटी पार्क विकसित किया है। पार्क को इसी माह अंतिम सप्ताह में पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। कॉर्बेट पार्क में पहाड़ियां और जंगल हैं, जो तितलियों के लिए अनुकूल है। तितलियों की अधिक से अधिक संख्या और प्रजातियों के किसी एक जगह पर होना उस जगह की जैव विविधता का एक समृद्ध सूचक होता है।
विज्ञापन

34 प्रकार के पौधे रोपे गए
रामनगर। ढेला रेंजर संदीप गिरि ने बताया कि पार्क में 34 प्रकार के पौधे रोपे गए हैं। इनमें आमबो, कामिनी, बारमसी, लालअंकोड, पिंक केरन, सतावरी, स्पाइडर प्लांट, गलगोटा, दिन का राजा, जैसमिन, गेरबेरा, कॉसमॉस, चम्पो, लैंटाना, जेत्रोफा, अवाद, करंज, गुलाब, बंगाली बवाल, गेंदा, लेपोमी, बटक वाई आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बायोडायवर्सिटी पार्क को तितलियों के संरक्षण के लिए विकसित किया गया है। आगामी समय में पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। पार्क का कार्य पूर्ण हो चुका है और मार्च के अंतिम सप्ताह में इसे पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। - राहुल, निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed