फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bike rider swept away in overflowing Bhakra canal

Nainital News: उफनाई भाखड़ा में बहे बाइक सवार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Bike rider swept away in overflowing Bhakra canal
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हल्द्वानी। बारिश के कारण उफनाए फतेहपुर रेंज में भाखड़ा नदी को पार करते समय मंगलवार को बाइक सवार दो लोग पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। लगभग 30 मीटर तक बहने के बाद किसी तरह दोनों ने नदी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसके चलते एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक दोनों लोग वहां से जा चुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक शराब के नशे में थे।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह दो ग्रामीण बाइक से कालाढूंगी की तरफ जा रहे थे। फतेहपुर में 52 डांठ से थोड़ा आगे भाखड़ा नदी उफान पर थी। इसकी परवाह किए बगैर बाइक सवारों ने तेज रफ्तार से नदी पर बने रपटे को पार करने की कोशिश की। रपटे के मध्य पहुंचते ही बाइक असंतुलित होकर नाले में जा गिरी और दोनों सवार पानी के तेज बहाव में बह गए।
विज्ञापन

दोनों ने संभलने का प्रयास किया लेकिन वह पानी के तेज बहाव में वे संतुलन नहीं बना सके। करीब 30 मीटर बहने के बाद दोनों नाले में उस स्थान पर जा पहुंचे जहां बहाव कम था। किसी तरह दोनों ने अपनी जान बचाई। इसी दौरान किसी ने फोन पर पुलिस को दो लोगों के बहने की सूचना दे दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक दोनों लोग चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed