फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bhowali-Almora NH closed due to boulders and debris

Almora: क्वारब में फिर दरका पहाड़, सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार; छह घंटे से अधिक बंद रहा यातायात

Thu, 26 Sep 2024 04:32 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 26 Sep 2024 04:32 PM IST
सार

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के नजदीक बने डेंजर जाेन में एक बार फिर पहाड़ दरक कर सड़कों पर आ गया। बुधवार रात करीब दो से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक करीब छह घंटे तक यातायात बाधित रहा।

विज्ञापन
Bhowali-Almora NH closed due to boulders and debris
भवाली-अल्मोड़ा एनएच बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

 

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के नजदीक बने डेंजर जाेन में एक बार फिर पहाड़ दरक कर सड़कों पर आ गया। बुधवार रात करीब दो से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक करीब छह घंटे तक यातायात बाधित रहा। इसके बाद दो जेसीबी लगाकर सड़क को खुलवाया गया। बाद में भी वाहनों को रोक-रोक कर वाहन निकाले गए। दोपहर बाद डीएम आलोक कुमार पांडेय ने क्वारब का निरीक्षण किया और यातायात बहाली के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के पास बीते रविवार की सुबह भी मलबा आ गया था लेकिन तीन दिन से यातायात सामान्य था। बुधवार रात करीब दो बजे फिर मलबा और बोल्डर मुख्य मार्ग पर गिरने लगे। गनीमत यह रही कि उस समय यातायात बिल्कुल न के बराबर था। सुबह करीब आठ बजे तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने एनएच के अधिकारी मौके पर पहुंचे और रास्ता खुलवाने का प्रयास शुरू किया। एनएच के एई जीसी पांडे ने बताया कि सुबह भू-स्खलन होने से यातायात बाधित रहा था जिसे बाद भी खुलवा दिया गया। अब स्थिति सामान्य बनी हुई है।

विज्ञापन

फोन करते रहे जेसीबी के चालक नहीं पहुंचे
हाईवे पर बुधवार-बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे शुरु हुआ। भू-स्खलन सुबह तक होता रहा। सुबह अधिकारी पहुंचे तो यहां तैनात की गई जेसीबी के चालकों को हाईवे पर पहुंचने के लिए फोन करते रहे लेकिन दोनों के चालकों के काफी देर तक तो फोन ही नहीं मिल पाए। ऐसे में सुबह करीब आठ बजे के बाद ही हाईवे को खोलने का काम शुरू हो सका। दिन में भी कई बार रोक-रोक कर यातायात चलवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूस्खलन होने से हाईवे बाधित हो गया था जिसे बाद में जेसीबी लगाकर खुलवा दिया गया था। अब स्थिति सामान्य बनी हुई है।
-महेंद्र कुमार, ईई, राष्ट्रीय राजमार्ग


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article