{"_id":"6a6a4e50a7ddb24d080df464","slug":"bharatiya-shaheed-sainik-vidyalaya-and-nishant-school-emerge-victorious-nainital-news-c-238-1-shld1023-128790-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय और निशांत स्कूल विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय और निशांत स्कूल विजयी
Thu, 30 Jul 2026 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के मैदान पर आयोजित सिक्स-ए-साइड फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान अतिथि क
नैनीताल। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में सिक्स-ए-साइड फुटबाल टूर्नामेंट जारी है। बच्चों को नशे और मोबाइल की लत से दूर रखने के उद्देश्य से शुरू हुए इस नॉकआउट टूर्नामेंट में क्षेत्र की लगभग 30 टीमें खिताबी दावेदारी पेश कर रही हैं।
बुधवार को दिन का पहले मुकाबले में मेजबान भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय ने उच्च प्राथमिक विद्यालय नैनीताल को 1-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। इसके बाद खेले गए दूसरे एकतरफा मुकाबले में निशांत स्कूल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए राधा चिल्ड्रन एकेडमी को 2-0 से शिकस्त दी। इन मुकाबलों को संपन्न कराने में रेफरी जनक बिष्ट, राहुल और आशु रहे। मुख्य अतिथि और विद्यालय के प्रबंधक ज्योति प्रकाश व सभासद मनोज जगाती ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने कहा आगामी पांच अगस्त से बालिका सिक्स-ए-साइड फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। संवाद
सेंट जोंस की जीत, सेंट जोसफ और सनवाल का मैच ड्रॉ
नैनीताल। मल्लीताल खेल मैदान पर मिनी चिल्ड्रंस फुटबाल टूर्नामेंट के तहत बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। दिन के पहले मुकाबले में सेंट जोंस की टीम ने मैदान पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा। टीम ने मदर्स हार्ट को 4-0 के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। दूसरे मैच में सेंट जोसफ कॉलेज और सनवाल की टीमें आमने-सामने रहीं। निर्धारित समय तक कोई भी टीम बढ़त बनाने में कामयाब नहीं हो सकी और रोमांचक मुकाबला बराबरी पर छूटा। संवाद