फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Barrier at Ambedkar Chowk and Tulsi Gate

आंबेडकर चौक और तुलसी द्वार पर लगाए बैरियर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Barrier at Ambedkar Chowk and Tulsi Gate
किच्छा दरऊ रोड अंबेडकर चौक पर लगा बैरियर। - फोटो : KITCHHA
किच्छा। एनएचएआई ने सितारगंज से काशीपुर तक भले ही सड़कें पूरी ना बनाई हों लेकिन लिंक मार्गों से टोल बचाकर निकलने वाले वाहनों से वसूली के लिए अलग अलग लिंक मार्गों पर बैरियर लगा दिए हैं। एसडीएम विवेक प्रकाश ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। वे इसकी जांच करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह नगर के आंबेडकर चौक और रुद्रपुर रोड पर ग्राम शिमला पिस्तौर के तुलसी द्वार पर लोहे के विशाल बैरियर लगा दिए गए। चर्चा है कि यह बैरियर एनएचएआई ने लिंक मार्गों से टोल बचाकर निकल रहे वाहनों के लिए लगाए है। बताया जाता है कि यहां से भारी वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी।
विज्ञापन

इधर इस मामले में जब एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर बीपी पाठक से इन बैरियरों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी में कुछ ऐसा नहीं है। वह इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, एसडीएम विवेक प्रकाश ने बताया कि उनकी जानकारी में कुछ ऐसा नहीं है वे पड़ताल करेंगे। देर शाम एसडीएम ने बताया कि एनएचएआई के अधिकारियों की उनकी अभी तक फोन पर बात नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed