फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Banquet recent stop building

बैंक्वेट हाल के निर्माण पर रोक

Tue, 24 Feb 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दूचौड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्दूचौड़ Updated Tue, 24 Feb 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
Banquet recent stop building

नियमों को ताक पर रखकर आवासी कालोनी के बीचोंबीच बन रहे बैंक्वेट हाल के निर्माण की जांच को पहुंचे एसडीएम को महिलाओं के रोष का सामना करना पड़ा। एसडीएम ने जांच के बाद निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निर्माण पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन


रविवार को ग्राम पंचायत दुम्का बंगर बच्ची धर्मा की प्रधान रुकमणि नेगी के  नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल का घेराव कर आवासी कालोनी में बन रहे बैंक्वेट हाल का निर्माण रोकने की मांग की थी। इस संबंध में श्रम मंत्री ने सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी और एसडीएम पंकज उपाध्याय को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। सोमवार को एसडीएम ने सिंघल फार्म के बीच बन रहे बैंक्वेट हाल की जांच की।
विज्ञापन


इस दौरान महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान रुकमणि नेगी, मोहिनी भट्ट, बसंती नैनवाल, धनुली भट्ट, बसंती पांडे, लता, शांति पांडे, मुन्नी देवी, दुर्गा देवी, बीना पांडे, पार्वती देवी, लीला देवी, सरस्वती देवी, पुष्पा भाकुनी, दीप टगड़िया, उमा भट्ट, शांति देवी, नीमा बजेठा, पुष्पा असवाल शामिल थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed