फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Banbhulpura violence: Police imposed UAPA on 71 accused after investigation

बनभूलपुरा हिंसा : पुलिस ने जांच के बाद 71 आरोपियों पर लगाया यूएपीए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Banbhulpura violence: Police imposed UAPA on 71 accused after investigation
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने 71 आरोपियों पर गैर कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा बढ़ा दी है। इस मामले में अब तक कुल 107 आरोपियों पर यह धारा लगाई गई है। पूर्व में 36 आरोपियाें पर पुलिस ने यूएपीए लगाया था। इन आरोपियों में से 98 को बीते शुक्रवार कोर्ट में पेश किया गया जहां पुलिस की मांग पर इनकी न्यायिक हिरासत 28 दिन और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन





पुलिस ने बनभूलपुरा हिंसा की जांच के दौरान 71 और आरोपियों पर यूएपीए एक्ट लगा दिया था। इसका पता शुक्रवार को तब चला जब पुलिस ने गिरफ्तार 107 आरोपियों में से 98 को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने इनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की और कोर्ट के पूछने पर यूएपीए की धारा बढ़ाए जाने की भी जानकारी दी। बता दें कि इन 71 आरोपियों में सात महिलाएं भी शामिल हैं। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि मामले में हर पहलू पर गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ की जरूरत पड़ेगी तो पुलिस कोर्ट से कस्टडी मांगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed