फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ban on extraction of minerals of 44 vehicles of Indiranagar Gate

Nainital News: इंदिरानगर गेट के 44 वाहनों की खनिज निकासी पर लगी रोक

Mon, 19 Feb 2024 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 19 Feb 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Ban on extraction of minerals of 44 vehicles of Indiranagar Gate
हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा में शामिल आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसता जा रहा है। वन निगम ने गौला खनिज निकासी के इंदिरानगर गेट में 44 वाहनों को चिह्नित किया है जिनका संबंध उपद्रव में शामिल आरोपियों से है। इन वाहनों की खनिज निकासी को बंद कर दिया गया है। पंजीकरण निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन

गौला में 11 गेटों के माध्यम से खनन होता है, इसमें डंपर स्वामी को वन निगम में पंजीकरण कर नंबर लेना होता है। इसे हर साल नवीनीकरण भी किया जाता हे। इंदिरानगर गेट में करीब सवा सात सौ वाहन पंजीकृत हैं। जिला प्रशासन हाल में बनभूलपुरा हिंसा में उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में जिला खनन समिति की बैठक में आरोपियों के गौला खनन में लगे वाहनों के पंजीकरण का पता कर निरस्त करने का फैसला किया गया। वन निगम के डीएलएम धीरेश बिष्ट के अनुसार ऐसे 44 वाहनों को चिह्नित किया गया है, इनकी निकासी को बंद किया गया है। पंजीकरण निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा रही है। आरएम महेश आर्य के अनुसार इंद्रानगर गेट में अभियुक्तों के वाहनों की निकासी को बंद की गई है।
विज्ञापन




इंदिरानगर खनन गेट नहीं खुला

हल्द्वानी। बनभूलपुरा उपद्रव के बाद से इंदिरानगर खनन गेट बंद चल रहा है जबकि अन्य गेटों पर खनिज निकासी सामान्य हो चुकी है। बताते हैं कि इस गेट को खोलने के लिए जल्द फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शस्त्र लाइसेंस भी हो चुके हैं निलंबित

हल्द्वानी। जिला प्रशासन ने इससे पहले शस्त्र लाइसेंस को लेकर भी कार्रवाई की थी। इसमें बनभूलपुरा क्षेत्र में 120 लोगों के 127 शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed