{"_id":"675f35121c026c5d350885d4","slug":"baithaki-holi-phase-started-from-the-first-sunday-of-paush-nainital-news-c-238-1-shld1020-110402-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पौष के पहले रविवार से शुरू हुआ बैठकी होली का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पौष के पहले रविवार से शुरू हुआ बैठकी होली का दौर
Mon, 16 Dec 2024 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल/रामनगर। पौष के पहले रविवार से बैठकी होली शुरू हो गई है। श्रीराम सेवक सभा की ओर से आयोजित बैठकी होली में होल्यारों ने भक्ति रस पर आधारित होली गीत पेश किए। रविवार को श्रीराम सेवक सभा परिसर में पद्मश्री अनूप साह, रंगकर्मी जहूर आलम व सभा के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बैठकी होली का शुभारंभ किया।
पद्मश्री अनूप साह ने बीते कई वर्षों से होली पर पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने लिए सभा पदाधिकारियाें की सराहना की। लोक कलाकार बृजमोहन जोशी व नरेश चमियाल के नेतृत्व में टीम ने मैया के मंदिर में दीपक वारूं... गीत के साथ होली का शुभारंभ किया। इसके साथ ही गजानन गौरी के नंदन तेरी जय हो..., ऊंचे भवन पर्वत पर बस रही है..., शिव शंकर की ध्यान... आदि होली गीत पेश किए। वहां सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, प्रो. ललित तिवारी, बृजमोहन जोशी, मुकेश जोशी, गिरीश जोशी, अशोक साह, विमल चौधरी, राजा साह, सतीश पांडे आदि थे।
इधर, रामनगर पर्वतीय सभा लखनपुर के दुर्गा मंदिर में बैठकी होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हीरा बल्लभ पाठक ने गणेश वंदना से किया। कैलाश चंद्र त्रिपाठी ने राग काफी में भव भंजन गुण गाऊं... गाकर बैठकी होली की शुरुआत की। शंकर दत्त कुंवाला और दिनेश चंद्र ने जंगला काफी और काफी में प्रस्तुतियां दी। वहां चित्रेश त्रिपाठी, बालम सिंह बिष्ट, शेखर चंद्र जोशी, शंभू दत्त तिवारी, विशंभर दत्त पंत, जगदीश चंद्र लोहनी आदि थे। संवाद