फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Baba Tarsem Singh Murder: Last rites of Dera head Tarsem Singh in Nanakmatta

Murder: बाबा तरसेम सिंह के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़; देखें तस्वीरें

Sat, 30 Mar 2024 08:49 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 30 Mar 2024 08:49 AM IST
सार

नानकमत्ता में डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। तरसेम सिंह की कल बाइक सवार दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनके अंतिम संस्कार में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
Baba Tarsem Singh Murder: Last rites of Dera head Tarsem Singh in Nanakmatta
बाबा तरसेम सिंह का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतनाम वाहेगुरु के जाप के साथ बाबा तरसेम सिंह का पार्थिव शरीर गुरुद्वारा दूधवाला कुआं परिसर में पंचतत्व में विलीन हो गया। बाबा तरसेम सिंह की आत्मा की शांति के लिए हुई अंतिम अरदास में राजनीतिक,धार्मिक, सामाजिक के साथ ही हजारों की संगत ने गुरु महाराज से उनकी आत्मा की शांति की अरदास की। गुरुद्वारा दूध वाला कुआं परिसर में डेरा कार सेवा के दिवंगत जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह को अश्रुपुरित आंखों से अंतिम विदाई देने के लिए क्षेत्र व यूपी के आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बाइक सवार दो हत्यारों ने सुबह डेरे में घुसकर बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम के बाद संगत को अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर डेरा कार सेवा परिसर में फूलों से सजाकर रखा गया था।
विज्ञापन


ये पढ़ें- बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड: खुलासे में जुटीं 11 टीमें, हमलावरों की तलाश में यूपी-पंजाब में पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

Baba Tarsem Singh Murder: Last rites of Dera head Tarsem Singh in Nanakmatta
बाबा तरसेम सिंह - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह नौ बजे अरदास के बाद सतनाम वाहेगुरु के जाप के साथ फूलों से सजे विमान पर उनका शव दूधवाले कुआं परिसर में लाया गया। उनके पार्थिव शरीर को धार्मिक डेरा कार सेवा के प्रमुख संत बाबा बचन सिंह ने मुखाग्नि दी। वहां पर दिल्ली के बाबा सुरेंद्र सिंह, रीठा साहिब के बाबा श्याम सिंह, चंडीगढ़ के बाबा लखवीर सिंह, बाबा सतनाम सिंह बिलासपुर, बाबा प्रताप सिंह बाजवा, बाबा पाल सिंह आगरा का ताल, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरबंश सिंह चुघ, महासचिव अमरजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, दविन्दर सिंह, जोगिंदर सिंह, गुरवंत सिंह सोनी, गुरदयाल सिंह, प्रभारी प्रबंधक सुखवंत सिंह भुल्लर, रंजीत सिंह ढिल्लों, बलदेव सिंह चीमा, जसविंदर सिंह गिल, सुखदेव सिंह नामधारी, गुरु सेवक सिंह नामधारी आदि थे।

 

Baba Tarsem Singh Murder: Last rites of Dera head Tarsem Singh in Nanakmatta
Tarsem Singh Murder Case - फोटो : अमर उजाला
इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, रुद्रपुर के विधायक शिव अरोरा, विधायक गोपाल सिंह राणा, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, डॉ. प्रेम सिंह राणा, नारायण पाल, आरएसएस के क्षेत्र संपर्क प्रमुख हरीश, प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख नरेंद्र, ज्ञानेंद्र, वरुण अग्रवाल, उमेश अग्रवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed