{"_id":"6a4ea27ef64c1cfc6204f5d5","slug":"ayan-who-was-injured-in-the-gorapadav-accident-also-died-nainital-news-c-418-1-ntl1014-8273-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: गोरापड़ाव हादसे में घायल अयान ने भी दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: गोरापड़ाव हादसे में घायल अयान ने भी दम तोड़ा
Thu, 09 Jul 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं। गोरापड़ाव राष्ट्रीय राजमार्ग पर छह दिन पहले हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अयान खान (18) ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह बरेली के भोजीपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती था। इससे पहले हादसे के दिन ही उसके साथी सिद्धार्थ (16) की मौत हो गई थी। तीन जुलाई की रात वार्ड नंबर-4 निवासी सिद्धार्थ पुत्र उदयवीर सिंह और अयान खान पुत्र शमशेर खान बाइक से हल्द्वानी गए थे। लौटते समय गोरापड़ाव के पास सामने से गलत दिशा में आ रहे एक कैंटर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सिद्धार्थ की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि गंभीर रूप से घायल अयान को पहले हल्द्वानी और बाद में बरेली के भोजीपुरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अयान अपनी नानी अमीना बेगम के घर रहता था और परिवार का दूसरा पुत्र था।
विज्ञापन